DniNews.Live

Fast. Fresh. Sharp. Relevant News

‘लखनऊ में पति गाली देता था, सारा गोल्ड हड़प लिया’:मुनव्वर राणा की बेटी बोली- अब उसके साथ नहीं रह सकती

मशहूर शायर मुनव्वर राणा की बेटी हिबा राणा ने शादी के 13 साल बाद पति और ससुर के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। उनका आरोप है कि पति और ससुर दहेज में 20 लाख रुपए और फ्लैट मांग रहे थे। इसको लेकर उनका उत्पीड़न और मारपीट करते थे। पति ने सारा सोना और अन्य सामान रख लिया। बेटे और बेटी को कमरे में बंद कर लिया। उन्हें 3 तलाक देकर घर से निकाल दिया। इस घटना के बाद भास्कर रिपोर्टर ने हिबा, उनके भाई और बहनों से बातचीत की। पूरे प्रकरण को समझा। पढ़िए पूरी रिपोर्ट… सबसे पहले पढ़िए हिबा ने पूरे प्रकरण को लेकर जो कहा… कई सालों से प्रताड़ित कर रहे थे पति-ससुर हिबा राणा मुनव्वर राणा की सबसे छोटी बेटी हैं। हिबा राणा ने बताया- उनके पति मोहम्मद साकिब बीते कई सालों से मुझे शारीरिक और मानसिक रूप से प्रताड़ित कर रहे थे। शादी के बाद से ही पति लगातार मारपीट, फिजिकल एब्यूज और अपमानजनक व्यवहार करते थे।
बार-बार पैसों की मांग करते थे। दहेज को लेकर दबाव बनाते थे। जब मैंने इसका विरोध किया, तो मुझे और प्रताड़ित किया गया। मारपीट की गई और उल्टी-सीधी बातें कही गईं। एक साल से मायके में रहती हूं हिबा राणा ने बताया- उत्पीड़न बढ़ने के बाद करीब एक साल पहले मैंने ससुराल छोड़ दिया। मायके में आकर रहने लगी। परिवार के स्तर पर सुलह की कोशिशें चलती रहीं। मैंने अपने परिवार के लोगों से बातचीत की। उन्होंने मुझे समझाया।
एक-दो बार हम लोग फिर से साथ रहने लगे, लेकिन हालात नहीं बदले। आए दिन मारपीट, फिजिकल एब्यूज और मानसिक उत्पीड़न होता रहा। अब मैं अपने पति के साथ नहीं रह सकती हूं। पति ने बच्चों को कमरे में बंद किया हिबा राणा ने बताया- मेरी शादी को 13 साल हो चुके हैं। 12 साल का बेटा फवाज और 6 साल की बेटी हय्याम है। एक साल से बच्चे कभी पिता के पास रहते हैं, तो कभी मेरे पास। 9 अप्रैल 2025 को पति ने मारपीट की। दोनों बच्चों को कमरे में बंद कर दिया। 3 तलाक देकर मुझे घर से निकाल लिया। फिलहाल मैं मायके में रह रही हूं। पूरा मामला पुलिस और कोर्ट में है। इससे ज्यादा मैं कुछ नहीं कहना चाहती हूं। अब पढ़िए हिबा के मायकेवालों ने जो कहा… दोनों को समझाने की कोशिश की थी हिबा के भाई तबरेज राणा ने कहा- हिबा हमारी 5 बहनों में सबसे छोटी है। हिबा के साथ पहले भी मारपीट की घटनाएं सामने आ चुकी हैं। यह पति-पत्नी के बीच का मामला है। परिवार ने पहले भी दोनों को समझाने की कोशिश की थी। अब बहन ने एफआईआर दर्ज कराई है और हमें इसकी जानकारी दी है। सुलह की उम्मीद है, परिवार हिबा के साथ है हिबा राणा की बहन उरूसा राणा ने कहा- इस मामले को ज्यादा तूल नहीं दिया जाना चाहिए। पहले भी दोनों पक्षों के बीच मध्यस्थता हुई थी। यह मामला आपसी बातचीत से भी सुलझाया जा सकता है। अब मामला एफआईआर तक पहुंच गया है, फिर भी परिवार की कोशिश रहेगी कि बातचीत के जरिए समाधान निकाला जाए। उरूसा ने साफ कहा कि परिवार हर परिस्थिति में हिबा राणा के फैसले के साथ खड़ा रहेगा। आपसी मामला, तूल न दिया जाए हिबा राणा की बड़ी बहन सुमैया राणा ने कहा- यह मामला पति-पत्नी के बीच का आपसी विवाद है। इसे जरूरत से ज्यादा तूल नहीं दिया जाना चाहिए। इससे पहले भी परिवार की ओर से दोनों पक्षों के बीच बातचीत कराई गई थी। समझाने की कोशिश की गई थी। अभी भी बातचीत का रास्ता खुला है और परिवार मिलकर दोनों को समझाने का प्रयास करेगा। परिवार इस पूरे मामले को शांति और संवाद के जरिए सुलझाना चाहता है। अब पढ़िए हिबा की कब हुई थी शादी और कैसे शुरू हुआ विवाद… 2013 में हुआ था निकाह, शादी के बाद शुरू हुआ विवाद हिबा की शादी 19 दिसंबर 2013 को सैय्यद मोहम्मद साकिब, निवासी सकीरये हाउस, करीमगंज, लखनऊ से हुई थी। हिबा का आरोप है कि शादी के कुछ समय बाद ही दहेज की मांग शुरू हो गई। मांग पूरी न होने पर मारपीट और प्रताड़ना बढ़ती गई। 9 अप्रैल 2025 को 3 तलाक देकर घर से निकाल दिया गया। दोनों बच्चों को साथ ले जाने भी नहीं दिया गया। उनका सोना और अन्य सामान भी ससुराल में ही रख लिया गया। सआदतगंज थाने में FIR, कोर्ट में भी मामला विचाराधीन हिबा राणा ने अपने पति सैय्यद साकिब और ससुर सैय्यद हसीब अहमद के खिलाफ 2 फरवरी को सआदतगंज थाने में दहेज उत्पीड़न, मारपीट और 3 तलाक की धाराओं में मुकदमा दर्ज कराया। इसके पहले करीब 8 माह से कोर्ट में भी वाद विचाराधीन है। —————– संबंधित खबर भी पढ़िए… मुनव्वर राणा की बेटी को पति ने तीन तलाक दिया:बोलीं- लखनऊ में धक्के मारकर बाहर निकाला, बच्चों को कमरे में बंद किया मशहूर शायर मुनव्वर राणा की बेटी से तीन तलाक का मामला सामने आया है। पीड़िता हिबा राणा ने पति और ससुराल वालों पर दहेज उत्पीड़न, मारपीट और तीन तलाक देने का आरोप लगाया है। उन्होंने लखनऊ के सआदतगंज थाने में FIR दर्ज कराई है। पूरी खबर पढ़ें


https://ift.tt/LZ7xBzT

🔗 Source:

Visit Original Article

📰 Curated by:

DNI News Live

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *