लखनऊ में जानलेवा पतंग के मांझे ने एक और जिंदगी छीन ली। हैदरगंज ओवरब्रिज पर बाइक से जा रहे युवक के गले में अचानक मांझा फंस गया। जिससे उसकी गर्दन की नसें कट गईं। गंभीर हालत में उसे ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया गया। जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। मृतक की पहचान दुबग्गा के रहने वाले मोहम्मद शोएब (33) के रूप में हुई है। हादसे में गले से अत्यधिक खून बहने के कारण उसकी हालत बिगड़ती चली गई और डॉक्टर उसे बचा नहीं सके। पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा घटना खाला बाजार थाना क्षेत्र की है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। शहर में पतंग के चाइनीज और धारदार मांझे से पहले भी कई घटनाएं हो चुकी हैं। जो लगातार लोगों की जान का खतरा बन रहा है।
https://ift.tt/UcSYEQg
🔗 Source:
Visit Original Article
📰 Curated by:
DNI News Live

Leave a Reply