लखनऊ के इंदिरा नगर स्थित अमराई गांव में धनुष यज्ञ महोत्सव का प्रथम दिवस विधि-विधान पूर्वक संपन्न हुआ। इस अवसर पर यज्ञ स्थल पर प्रतिष्ठित जनों की उपस्थिति में भूमि पूजन किया गया। वेद मंत्रों के उच्चारण के साथ यज्ञाचार्यों ने आयोजन की सफलता के लिए आशीर्वचन दिए। कार्यक्रम में श्रीराम चरित मानस के बालकांड का पाठ किया गया, जिससे भक्तिमय वातावरण निर्मित हुआ। इसके उपरांत, स्थानीय विद्यालयों के बच्चों ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियाँ दीं। अवध एकेडमी और ब्रेनियक इंटरनेशनल स्कूल के छात्र-छात्राओं ने नृत्य, नाटिका और लघु रामायण मंचन प्रस्तुत कर दर्शकों का मन मोह लिया। 55 महिलाओं ने श्री हनुमान चालीसा का पाठ किया महोत्सव अध्यक्ष दिलीप मिश्र ने कार्यक्रम की अध्यक्षता की।स्थानीय समाजसेवी गीता शुक्ला के नेतृत्व में 55 मातृशक्तियों ने सामूहिक श्री हनुमान चालीसा का पाठ किया। इस दौरान श्रद्धालुओं ने मंत्रोच्चारण में सक्रिय रूप से भाग लिया, जिससे पूरा स्थल आध्यात्मिक ऊर्जा से भर गया। पद्मश्री मालिनी अवस्थी ने भजन प्रस्तुति दी कार्यक्रम में मुख्य अतिथियों का स्वागत किया गया। लोकगायिका पद्मश्री मालिनी अवस्थी ने सुंदर गायकी के साथ भारतीय रामलीला परंपरा और लोक-संस्कृति के संरक्षण के महत्व के बारे में बताया। सांसद डॉ. दिनेश शर्मा ने महोत्सव को समाज को जोड़ने वाला गौरवशाली आयोजन बताते हुए आयोजकों को बधाई दी। वरिष्ठ समाजसेवी आत्मप्रकाश मिश्र सहित अन्य विशिष्ट अतिथियों ने भी अपने विचार प्रस्तुत किए। इस अवसर पर हनुमान चालीसा पाठ करने वाली मातृशक्तियों और विद्यालय प्रतिनिधियों को सम्मानित किया गया। मंच पर द्वारपाल, रामकृष्ण, दशरथ, रावण, मेघनाथ और भगवान विष्णु सहित विभिन्न पात्रों की भूमिकाओं का प्रदर्शन किया गया, जिसे दर्शकों ने खूब सराहा। लीला का संचालन नारायण दत्त शुक्ल ने किया।महोत्सव के द्वितीय दिवस पर ताड़का वध, मारीच-सुबाहु वध सहित आस-पास के विद्यालयों की प्रस्तुतियाँ होंगी।
https://ift.tt/sTyjhQx
🔗 Source:
Visit Original Article
📰 Curated by:
DNI News Live

Leave a Reply