DniNews.Live

Fast. Fresh. Sharp. Relevant News

लखनऊ में डाला और कार की भीषण टक्कर:शहीद पथ पर कार के पीछे लड़ा डाला, ड्राइवर घायल

पीजीआई कोतवाली क्षेत्र के शहीद पथ पर बुधवार रात करीब 12 बजे एक डाला और कार की भीषण टक्कर हो गई। इस टक्कर में डाला चालक घायल हो गया। घटनास्थल पर कार क्षतिग्रस्त थी जिसके पीछे डाला सड़क पर पलटा हुआ पड़ा था। पुलिस इसकी जांच कर रही है कि डाला पीछे से कैसे लड़ा? क्या कार बीच रास्ते खड़ी थी या कार वाले ने अचानक ब्रेक लगाया या फिर डाला बेकाबू चल रहा था। दुर्घटना के कारण शहीद पथ की एक लेन पर लंबा जाम लग गया। दुर्घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची। पुलिस ने क्षतिग्रस्त वाहनों को सड़क के किनारे हटवाकर यातायात को सुचारु कराया। इस दुर्घटना में डाला वाहन चालक घायल हो गया। उसे तत्काल इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल भेजा गया। कार चालक की पहचान प्रतीक मिश्रा के रूप में हुई है, जबकि डाला वाहन विकास पांडेय चला रहे थे।


https://ift.tt/NkQhS8D

🔗 Source:

Visit Original Article

📰 Curated by:

DNI News Live

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *