DniNews.Live

Fast. Fresh. Sharp. Relevant News

लखनऊ में ज्वेलर्स से लाखों के गहने लूटे:बाइक सवार 3 बदमाशों ने तमंचा ताना, पुलिस बोली- मामला संदिग्ध लग रहा है

लखनऊ के बंथरा थाना क्षेत्र में एक ज्वेलर्स ने लूट का आरोप लगाया है। व्यवसायी के अनुसार, बाइक सवार 3 बदमाशों ने तमंचे के बल पर लाखों रुपये के गहने लूट लिए। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है, हालांकि शुरुआती जांच में मामला संदिग्ध प्रतीत हो रहा है। यह घटना बंथरा के बनी गांव निवासी उदय की है, जिनकी जुनाबगंज में ‘उदय ज्वैलर्स’ नाम से सोने-चांदी की दुकान है। व्यवसायी उदय के बड़े भाई जय सिंह ने अज्ञात बदमाशों पर लूट का आरोप लगाया है। तमंचा दिखाकर लूटा जय सिंह के मुताबिक, रविवार शाम करीब साढ़े सात बजे वह दुकान से जेवरात लेकर घर जा रहे थे। घर से कुछ दूरी पहले राम-लखन के मकान के पास दो मोटरसाइकिलों पर सवार 3 बदमाशों ने उन्हें रोका। बदमाशों ने तमंचा तानकर जय सिंह को धमकाया और उनके पास मौजूद गहनों से भरा झोला छीन लिया। लूटे गए गहनों में लगभग 70 जोड़ी चांदी की पायल और करीब 200 ग्राम सोने के आभूषण शामिल थे। वारदात को अंजाम देने के बाद बदमाश मौके से फरार हो गए। घटना की सूचना मिलते ही सहायक पुलिस आयुक्त कृष्णानगर रजनीश कुमार वर्मा मौके पर पहुंचे और जांच शुरू कराई। पुलिस ने आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली है, लेकिन अब तक कोई ठोस सुराग नहीं मिला है। पुलिस का कहना है कि मामला संदिग्ध लग रहा है और सभी पहलुओं की गंभीरता से जांच की जा रही है। पुलिस ने जल्द ही घटना का खुलासा करने का दावा किया है।


https://ift.tt/a6UWxyj

🔗 Source:

Visit Original Article

📰 Curated by:

DNI News Live

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *