DniNews.Live

Fast. Fresh. Sharp. Relevant News

लखनऊ में छात्रों के दो गुटों में बवाल:विश्वविद्यालय के छात्र कॉलेज पहुंचे, झड़प के बाद पथराव; रैगिंग की शिकायत करने गए थे

लखनऊ के पारा में गुरुवार शाम शकुंतला मिश्रा पुनर्वास विश्वविद्यालय और राजकीय गोविंद बल्लभ पंत पॉलिटेक्निक के छात्रों के गुटों के बीच वर्चस्व को लेकर हिंसक झड़प हो गई। विवाद इतना बढ़ गया कि दोनों ओर से मारपीट, तोड़फोड़ और जमकर पथराव किया गया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, पथराव में परिसर में खड़े कई दोपहिया और चारपहिया वाहन क्षतिग्रस्त हो गए। इस झड़प और पथराव में आधा दर्जन से अधिक लोग घायल हुए, जिन्हें इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल भेजा गया। घटनास्थल पारा के मोहान रोड है। शकुंतला मिश्र विश्वविद्यालय के छात्र रैगिंग की शिकायत को लेकर पॉलिटेक्निक परिसर पहुंचे थे। इसी दौरान पहले से एकजुट 40–50 छात्रों ने उन पर हमला कर दिया। हमलावरों ने सर्विस लाइन पर खड़ी तीन बाइकों को घसीटकर परिसर के भीतर ले जाकर तोड़फोड़ की। 2 तस्वीरें देखिए… झड़प-पथराव में इनको हुआ नुकसान हिंसा में बी फार्मा तृतीय वर्ष के छात्र गौरव द्विवेदी (20) के सिर में गंभीर चोट आई है और उनकी बाइक भी क्षतिग्रस्त हो गई। बीकॉम द्वितीय वर्ष के छात्र आदित्य मिश्रा के हाथ में चोट लगी है। वहीं, बीपीओ प्रथम वर्ष के दिव्यांग छात्र हर्षित पांडे पर भी कथित रूप से नाम पूछने के बाद हमला किया गया, जिससे उनके हाथ में चोट आई। बीटेक तृतीय वर्ष के आदर्श सिंह के पैर में चोट लगी है। पिंक सिटी में रेस्टोरेंट संचालक हिमांशु सिंह को भी भीड़ ने पीटा। बीटेक द्वितीय वर्ष के छात्र अखंड राय को मामूली चोटें आईं, जबकि उनकी बाइक तोड़ दी गई। पॉलिटेक्निक के प्रधानाचार्य से बात की थी बताया जा रहा है कि दिन में छात्रों ने रैगिंग की शिकायत को लेकर पॉलिटेक्निक प्रधानाचार्य से बातचीत की थी, लेकिन उन्हें बाहर जाने को कहकर टाल दिया गया। एंटी रैगिंग के डायरेक्टर जय प्रकाश से भी शिकायत की गई, पर सुनवाई नहीं हुई। इसी के बाद शाम को हालात बिगड़ गए। झड़प के दौरान उपद्रवियों ने तीन वाहनों में आग लगाने का प्रयास भी किया, लेकिन सूचना पर पहुंची पुलिस ने मौके पर पहुंचकर स्थिति नियंत्रित की। पुलिस को लाठीचार्ज करना पड़ा। इस दौरान कुछ नाराज छात्रों ने पुलिस पर भी ईंट-पत्थर फेंके। मुकदमा दर्ज कर लिया गया, पहचान जारी अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के अध्यक्ष चंद्र प्रकाश मधेशिया ने बताया कि रैगिंग की शिकायत लेकर पहुंचे पांच छात्रों पर सुनियोजित तरीके से हमला किया गया। गंभीर रूप से घायल छात्रों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस का कहना है कि दोनों पक्षों की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपियों की पहचान की जा रही है। हालात की गंभीरता को देखते हुए पॉलिटेक्निक परिसर के भीतर और बाहर पुलिस बल तैनात कर दिया गया है।


https://ift.tt/Vz8e3UO

🔗 Source:

Visit Original Article

📰 Curated by:

DNI News Live

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *