लखनऊ में चाइनीज मांझे से युवक की गर्दन कट गई। घायल को तुरंत सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां डॉक्टरों ने गर्दन में 7 टांके लगाए। डॉक्टरों ने कहा- समय से आने से जान बच गई। युवक की हालत खतरे से बाहर है। घटना गुरुवार को बर्लिंगटन चौराहे के पास हुई। युवक की पहचान अश्विनी कश्यप (35) के रूप में हुई। अश्विनी बाइक से अपने घर जा रहे थे। इस दौरान बर्लिंगटन चौराहे के पास पतंग का चाइनीज मांझा उनकी गर्दन उलझ गया। जब तक वह संभलते उनकी गर्दन कट गई। राहगीरों ने अस्पताल पहुंचाया गर्दन कटने से अश्विनी सड़क पर गिरकर तड़पने लगे। राहगीरों ने तुरंत अश्विनी को सड़क से उठाकर अस्पताल पहुंचाया। सिविल अस्पताल के डॉक्टरों ने बताया कि उनकी गर्दन पर गहरा घाव था। 7 टांके लगाने पड़े हैं। समय पर इलाज मिलने से उनकी जान बच गई। डॉक्टरों ने कुछ दिनों तक विशेष निगरानी की सलाह दी है। शिकायत के बाद भी नहीं होती कार्रवाई स्थानीय लोगों का कहना है कि कई लोग चाइनीज मांझे से पतंग उड़ाते हैं। दुकानों पर भी यह मांझा उपलब्ध है। कई बार शिकायत के बाद भी कोई कार्रवाई नहीं हुई। हादसे के बाद पुलिस ने क्षेत्र में जांच शुरू की है। सिटी मजिस्ट्रेट सतीश चंद्र त्रिपाठी ने बताया कि चाइनीज मांझे के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है। यूपी में बैन है चाइनीज मांझा यूपी में चाइनीज मांझे की बिक्री पर पूरी तरह प्रतिबंध है। इसके बाद भी इसकी बिक्री हो रही है। भारत में सामान्य धागे से पतंग की डोर तैयार होती है, लेकिन चीन में नायलॉन के साथ मेटलिक पाउडर का उपयोग होता है। इसमें कांच और लोहे के चूरे को भी मिलाया जाता है ताकि धार और तेज हो। नायलॉन के धागे के कारण पेच लड़ने पर खिंचाव बढ़ता है और चाइनीज मांझा कटता नहीं है। कांच और लोहे का चूर्ण मिला यह मांझा गला रेतने के लिए पर्याप्त होता है। हाल में यूपी के कई जिलों में चाइनीज मांझा बना जानलेवा…. —————— यह खबर भी पढ़िए… STF ने कोडीन सिरप तस्करी में 2 भाइयों को दबोचा:लखनऊ से दिल्ली तक नेटवर्क, 65 फर्जी फर्म बनाकर ड्रग सप्लाई करते थे कोडीन युक्त कफ सिरप तस्करी सिंडिकेट में यूपी एसटीएफ ने बड़ी गिरफ्तारी की है। एसटीएफ ने आरोपी अभिषेक शर्मा और उसके भाई शुभम को गिरफ्तार कर लिया है। अभिषेक और शुभम मूल रूप से सहारनपुर के रहने वाले हैं। पूरी खबर पढ़ें
https://ift.tt/nrKhmNs
🔗 Source:
Visit Original Article
📰 Curated by:
DNI News Live

Leave a Reply