DniNews.Live

Fast. Fresh. Sharp. Relevant News

लखनऊ में चाइनीज मांझे से युवक की गर्दन कटी:7 टांके लगे; बाइक से घर जा रहा था, डॉक्टर बोले- समय पर आने से जान बच गई

लखनऊ में चाइनीज मांझे से युवक की गर्दन कट गई। घायल को तुरंत सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां डॉक्टरों ने गर्दन में सात टांके लगाए। डॉक्टरों ने कहा- समय से आने से जान बच गई। युवक की हालत खतरे से बाहर है। घटना गुरुवार को बर्लिंगटन चौराहे के पास हुई। युवक की पहचान अश्विनी कश्यप (35) के रूप में हुई। अश्विनी बाइक से अपने घर जा रहे थे। इस दौरान बर्लिंगटन चौराहे के पास पतंग की डोर में उनकी गर्दन उलझ गई। इससे पहले वह संभलते गर्दन में गहरा घाव हो गया। राहगीरों ने अस्पताल पहुंचाया राहगीरों ने तुरंत अश्विनी को सड़क से हटाकर अस्पताल पहुंचाया। सिविल अस्पताल के डॉक्टरों ने बताया कि उनकी गर्दन पर गहरा घाव था। सात टांके लगाने पड़े हैं। समय पर इलाज मिलने से उनकी जान बच गई। डॉक्टरों ने कुछ दिनों तक विशेष निगरानी की सलाह दी है। शिकायत के बाद भी नहीं होती कार्रवाई स्थानीय लोगों का कहना है कि कई लोग चाइनीज मांझे से पतंग उड़ाते हैं। दुकानों पर भी यह मांझा उपलब्ध है। कई बार शिकायत के बाद भी कोई कार्रवाई नहीं हुई। हादसे के बाद पुलिस ने क्षेत्र में जांच शुरू की है।


https://ift.tt/nrKhmNs

🔗 Source:

Visit Original Article

📰 Curated by:

DNI News Live

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *