DniNews.Live

Fast. Fresh. Sharp. Relevant News

लखनऊ में चाइनीज मांझे ने छीना घर का चिराग:शोएब ने 5 महीने पहले खरीदा था मकान, बेटियों के लिए जोड़ रहा था पैसा

लखनऊ में चाइनीज मांझा एक और परिवार की खुशियां काट ले गया। बाइक से जा रहे 33 वर्षीय एमआर मोहम्मद शोएब की गर्दन में मांझा फंसने से मौत हो गई। हादसा बुधवार दोपहर करीब 2 बजे खाला बाजार थाना क्षेत्र के हैदरगंज ओवरब्रिज पर हुआ। मोहम्मद शोएब हाल ही में अपने सपनों का घर खरीदकर उसे बनवाने की तैयारी में थे। परिवार के मुताबिक, उन्होंने महज 5 महीने पहले मकान खरीदा था, जिसे बनवाकर किराए पर उठाने की योजना थी, ताकि नियमित आमदनी हो सके और दो बेटियों के भविष्य को सुरक्षित किया जा सके। मांझा फंसा, नसें कटीं और 10 मिनट तक तड़पते रहे प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, शोएब चौक से एवरेडी चौराहे की ओर बाइक से जा रहे थे। हैदरगंज पुल के पास अचानक उनके गले में चाइनीज मांझा उलझ गया। मांझे की धार इतनी तेज थी कि गर्दन की नसें कट गईं। बाइक अनियंत्रित होकर गिर गई और शोएब सड़क पर खून से लथपथ होकर तड़पने लगे। राहगीरों ने रुमाल से खून रोकने की कोशिश की, लेकिन ब्लीडिंग नहीं रुकी। करीब 10 मिनट तक वह जिंदगी और मौत के बीच संघर्ष करते रहे।


https://ift.tt/F0U3QTV

🔗 Source:

Visit Original Article

📰 Curated by:

DNI News Live

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *