DniNews.Live

Fast. Fresh. Sharp. Relevant News

लखनऊ में चली शीतलहर, सुबह कोहरा भी छाया रहा:10 बजे के बाद निकली धूप, अगले 5 दिन पड़ेगी कड़ाके की ठंड

लखनऊ में सुबह कोहरा छाया रहा। शीतलहर भी चली। 10 बजे के बाद हल्की धूप निकली। अधिकतम तापमान सामान्य से 3.6 डिग्री घटकर 20.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं, न्यूनतम तापमान में बढ़ोतरी दर्ज की गई। रात में 14.3 डिग्री सेल्सियस के नीचे तापमान नहीं गया। यह सामान्य से 5.3 डिग्री सेल्सियस ज्यादा रहा। मौसम विभाग के अनुसार, अगले 5 दिन कड़ाके की ठंड पड़ेगी। मौसम विभाग का अनुमान है कि आज (बुधवार को) अधिकतम तापमान 22 डिग्री और न्यूनतम 11 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया जाएगा। दिनभर करीब 10 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चलेगी। 3 तस्वीरें देखिए… अलीगंज और तालकटोरा का AQI खराब लखनऊ में आज सुबह के समय में अलीगंज का AQI 206 और तालकटोरा औद्योगिक क्षेत्र 202 के साथ में खराब श्रेणी में ऑरेंज जोन में दर्ज किया गया। गोमतीनगर 80, अंबेडकर यूनिवर्सिटी 65 के साथ में ग्रीन संतोष जनक श्रेणी में रहा। कुकरैल पिकनिक स्पॉट का AQI डार्क ग्रीन में 45 के साथ में अच्छी स्थिति में रहा। लालबाग मॉनिटरिंग स्टेशन सुबह के समय में बंद रहा। 5 मॉनिटरिंग स्टेशनों का औसत AQI सुबह के समय में 120 रहा। बारिश के बाद रात रही सबसे गर्म लखनऊ में मंगलवार की सुबह तेज हवाओं के साथ बारिश हुई। इससे अनुमान था कि रात में कड़ाके की ठंड रहेगी। लेकिन, दिन में चटक धूप निकलने से सुबह के बारिश और सर्द हवाओं से राहत मिल गई। इसके बाद रात में सामान्य तापमान 9 डिग्री सेल्सियस रहने के बजाय 14.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। यह प्रदेश के अन्य जिलों में सबसे ज्यादा तापमान रहा। इस तरह से यह लगातार तीसरा दिन रहा जब रात का तापमान सबसे ज्यादा दर्ज किया गया। मौसम विभाग ने आज रात से अगले 5 दिन के लिए ठंड बढ़ने और बरकरार रहने का अनुमान जताया है। आज से गिरेगा पारा मौसम वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह ने बताया कि फरवरी से मौसम सामान्य होने की संभावना है। 4 फरवरी को न्यूनतम तापमान में 2-3 डिग्री सेल्सियस की गिरावट आने के आसार हैं। प्रदेश में जारी घने से बहुत घने कोहरे का दौर आगामी 48 घंटों तक जारी रहेगा। 5 फरवरी से हवा की रफ्तार बढ़ने से इसमे कमी आने की संभावना है। निचले क्षोभ मंडल में पंजाब और हरियाणा के आसपास संकेंद्रित पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से पिछले 24 घंटों के दौरान प्रदेश के तापमान बढ़ेगा।लखनऊ 26.3 डिग्री सेल्सियस अधिकतम तापमान और 13 डिग्री सेल्सियस न्यूनतम तापमान के साथ प्रदेश में सर्वाधिक गर्म रहा। कल 1 घंटे की बारिश में अंधेरा छा गया था लखनऊ में मंगलवार सुबह अचानक मौसम बदल गया था। बारिश होने लगी और दिन में भी अंधेरा छा गया। तेज हवाओं के बीच शहर के कई इलाकों की लाइट कट गई। हवा इतनी तेज चली कि टिन शेड और सड़कों पर लगे व्यू कटर बैरियर उड़ गए। इस दौरान बिजली भी कड़की।


https://ift.tt/ijgQ8Zq

🔗 Source:

Visit Original Article

📰 Curated by:

DNI News Live

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *