लखनऊ में आज सीजन का सबसे घना कोहरा छाया हुआ है। कई इलाकों में विजिबिलिटी 20 मीटर से भी कम रह गई है। लोगों को दिन में वाहनों की हेडलाइट ऑन करके चलना पड़ा। रात में भी घना कोहरा छाया रहा। मौसम विभाग के अनुसार लखनऊ का अधिकतम तापमान 19.1 डिग्री और न्यूनतम तापमान 10.4 डिग्री रहा। AQI फिर से 200 के पार हो गया। सोमवार को अधिकतम तापमान 24.6 डिग्री दर्ज किया गया था। यह सामान्य तापमान से 0.7 डिग्री अधिक रहा। न्यूनतम तापमान 11 डिग्री रहा। यह सामान्य तापमान से 1.6 डिग्री अधिक रहा। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड की तरफ से सोमवार शाम 4 बजे जारी आंकड़े के मुताबिक लखनऊ का औसत AQI 213 के साथ खराब जोन में दर्ज किया गया। 8 तस्वीरें देखिए… घना कोहरा छाए रहने की संभावना मौसम वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह ने बताया कि आगामी दिनों में कहीं-कहीं घना कोहरा होने की संभावना है। सूर्योदय के समय भी घना कोहरा बना रहेगा। करीब 10 बजे के बाद ही मौसम साफ होगा। सुबह और शाम ठंड ज्यादा रहेगी। लखनऊ में 5 दिनों तक संभावित तापमान
तारीख – अधिकतम – न्यूनतम
16 दिसंबर – 24°C – 10°C
17 दिसंबर – 25°C – 11°C
18 दिसंबर – 25°C – 11°C
19 दिसंबर – 25°C – 10°C
20 दिसंबर – 25°C – 10°C
तापमान डिग्री सेल्सियस में है। लखनऊ में 10 दिन का औसत AQI
तारीख – AQI – जोन
14 दिसंबर – 213 – ऑरेंज
13 दिसंबर – 230 – ऑरेंज
11 दिसंबर – 237 – ऑरेंज
10 दिसंबर – 176 – यलो
9 दिसंबर – 182 – यलो
8 दिसंबर – 205 – ऑरेंज
7 दिसंबर – 208 – ऑरेंज
6 दिसंबर – 161 – यलो
5 दिसंबर – 150 – यलो
4 दिसंबर – 159 – यलो
https://ift.tt/qxEhvCg
🔗 Source:
Visit Original Article
📰 Curated by:
DNI News Live

Leave a Reply