लखनऊ चौक क्षेत्र में बुधवार शाम गोमती नदी में एक महिला कूद गई। स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। मौके कर पहुंची पुलिस ने गोताखोर और SDRF की मदद से रेस्क्यू शुरू किया। करीब 10 घंटे के बाद महिला का शव बरामद हुआ। अभी तक शव की पहचान नहीं हो सकी है। शव को मॉर्च्युरी में रखवाया गया है। बुधवार शाम करीब 7.45 पर चौक थाना क्षेत्र स्थित पक्के पुल से एक महिला गोमती नदी में कूद गई। बाबा हज़ारा बाग निवासी कमल ने पुलिस को इसकी सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और स्थानीय गोताखोरों की मदद से देर रात तक तलाशी अभियान चलाया गया, लेकिन महिला का पता नहीं चला। 10 घंटे बाद मिला शव बुधवार सुबह पुलिस ने SDRF और गोताखोरों के साथ दोबारा रेस्क्यू अभियान शुरू किया। तलाशी के दौरान महिला का शव नदी से बरामद हुआ। आसपास मौजूद लोगों और क्षेत्रीय निवासियों से पूछताछ की गई, मगर मृतका की पहचान नहीं हो सकी। पंचनामा पूरा कर शव को मॉर्च्युरी में रखवा दिया गया है। पहचान के लिए जारी की फोटो पुलिस ने महिला की पहचान के लिए फोटो जारी की है। जिसमें बताया गया है कि मृतका की लगभग 45–50 वर्ष है। पहचान होने पर इन नम्बर पर दे जानकारी-
https://ift.tt/gB3KP6h
🔗 Source:
Visit Original Article
📰 Curated by:
DNI News Live

Leave a Reply