DniNews.Live

Fast. Fresh. Sharp. Relevant News

लखनऊ में कोहरा हुआ कम, ठंड बढ़ी:देररात विजिबिलिटी 50 मीटर से भी कम हुई, आज 22 डिग्री से ऊपर नहीं होगा तापमान

लखनऊ में लगातार दो दिन से पड़ रहा कोहरा आज काफी कम हो गया है। बुधवार देररात जहां कोहरे की वजह से शहर में होने वाला इंटरनेशनल टी-20 मैच रद्द करना पड़ा, वहीं सुबह मौसम काफी क्लियर हो गया है। रात में विजिबिलिटी 50 मीटर से भी कम हो गई थी। लेकिन, आज सुबह विजिबिलिटी 200-300 मीटर से ज्यादा है। आज ठंड बढ़ जाएगी। अधिकतम तापमान 22 डिग्री से ज्यादा नहीं जाएगा। बुधवार का अधिकतम तापमान 25 और न्यूनतम 10 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। अधिकतम आर्द्रता 90 और न्यूनतम 60 फीसदी रही। वहीं, आज यानी गुरुवार को अधिकतम तापमान 22 डिग्री और न्यूनतम 10 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है। मौसम विभाग ने आज और कल का घने कोहरे का यलो अलर्ट किया था, लेकिन आज सुबह कोहरा कम देखने को मिला।​​


https://ift.tt/8y0gVuX

🔗 Source:

Visit Original Article

📰 Curated by:

DNI News Live

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *