DniNews.Live

Fast. Fresh. Sharp. Relevant News

लखनऊ में कोल्डवेव, 7 डिग्री गिरा पारा:सुबह ओस की बारिश, मौसम विभाग ने कहा- जरूरी हो तभी घर से बाहर निकलें

लखनऊ में शीतलहर (कोल्डवेव) शुरू हो गई है। कोहरा खूब पड़ रहा है। आज कोहरे में रिमझिम बारिश जैसी बूंदें महसूस की गईं। कोहरे के कारण विजिबिलिटी सिर्फ 100 मीटर रही। मौसम विभाग के अनुसार, अगले 48 घंटे बेहद अहम हैं। अगले दो दिन अति घने कोहरा पड़ेगा। मौसम वैज्ञानिकों की सलाह है कि ऐसी स्थिति में जरूरी हो तभी घर से बाहर निकलें क्योंकि ठंड और गलन ज्यादा रहेगी। मौसम विभाग के अनुसार आज अधिकतम तापमान 16 डिग्री रहा। यह सामान्य से 7 डिग्री कम रहा। न्यूनतम तापमान 9.8 डिग्री रहा। यह सामान्य से 1.7 डिग्री अधिक रहा। अधिकतम आर्द्रता 98 फीसदी रही। न्यूनतम आर्द्रता 69 फीसदी रही। वहीं, लखनऊ में सुबह के समय में 6 मॉनिटरिंग स्टेशनों का औसत AQI 158 दर्ज किया गया। मौसम विभाग का अनुमान है कि रविवार को लखनऊ का अधिकतम तापमान 17 डिग्री और न्यूनतम तापमान 11 डिग्री के आसपास दर्ज किया जाएगा। मौसम की 3 तस्वीरें देखिए… अति शीतलहर जैसे हालात मौसम विभाग ने लखनऊ में सीवियर कोल्ड डे के हालात घोषित कर दिए हैं। मौसम वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह के मुताबिक, मैदानी क्षेत्रों में न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस या उससे कम होने पर जब अधिकतम तापमान का सामान्य से 4.5 से 6.4 डिग्री सेल्सियस नीचे गिरने पर कोल्ड डे की स्थिति होती है। अधिकतम तापमान का सामान्य से 6.5 डिग्री सेल्सियस नीचे पर सीवर कोल्ड डे की स्थिति होती है।लखनऊ में अधिकतम तापमान से 7.5 डिग्री तापमान में गिरावट दर्ज की गई थी। 2 दिन तक शीतलहर बनी रहेगी लखनऊ में मौसम विभाग ने घना से बहुत घना कोहरा पड़ने का ऑरेंज अलर्ट जारी किया हुआ था। मौसम वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह ने बताया कि पिछले 48 घंटों के दौरान अधिकतम तापमान में भारी उतार-चढ़ाव के साथ प्रदेश के कई हिस्सों में यह सामान्य से नीचे चला गया, जबकि न्यूनतम तापमान में कोई विशेष परिवर्तन नहीं हुआ। आगामी अगले 2 दिनों तक ऐसा मौसम जारी रहने की सम्भावना है। इसके परिणामस्वरूप प्रदेश के कई हिस्सों में घना से अत्यन्त घना कोहरा छाए रहने तथा शीत से अत्यधिक शीत दिवस की स्थिति होने की संभावना है।


https://ift.tt/JDET1l0

🔗 Source:

Visit Original Article

📰 Curated by:

DNI News Live

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *