लखनऊ में घना कोहरा छाया रहा। विजिबिलिटी 50 से 100 मीटर के बीच रही, लेकिन कुछ इलाकों में 10 मीटर तक भी नहीं दिखाई दिया। आसमान से कुहासे की बारिश हुई। बर्फीली हवाएं चलीं। विजिबिलिटी कम होने के कारण वाहन चालकों को इंडिकेटर और हेडलाइट जलाकर चलना पड़ा। वाहनों की स्पीड थमी रही। मौसम विभाग का अनुमान है कि आज लखनऊ का अधिकतम तापमान 20 डिग्री और न्यूनतम तापमान 11 डिग्री के आसपास दर्ज किया जाएगा। दिन में धूप निकलने से थोड़ी राहत मिलेगी, लेकिन शाम के समय में फिर से ठंडी बढ़ जाएगी। 2 दिन बहुत घने कोहरे की संभावना है। बुधवार को लखनऊ का अधिकतम तापमान 20.1 डिग्री रहा। यह सामान्य तापमान से 2 डिग्री कम रहा। न्यूनतम तापमान 12.6 डिग्री रहा। यह सामान्य से 4.8 डिग्री अधिक रहा। अधिकतम आर्द्रता 98 फीसदी और न्यूनतम आर्द्रता 59 फीसदी दर्ज किया गया। लखनऊ के मौसम की 5 तस्वीरें देखिए… तीन इलाकों में एयर क्वालिटी खराब सुबह के समय में लखनऊ के 6 मॉनिटरिंग स्टेशनों का औसत AQI 176 के साथ में मॉडरेट लेवल में है। लेकिन लालबाग का AQI 273, अलीगंज 239 और तालकटोरा औद्योगिक क्षेत्र का AQI 233 के साथ ऑरेंज जोन में खराब श्रेणी में बना हुआ है। गोमतीनगर का 138, अंबेडकर यूनिवर्सिटी 87 और कुकरैल पिकनिक स्पॉट का AQI 88 के साथ में संतोष जनक श्रेणी में है। बुधवार शाम 4 बजे केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड सीपीसीबी की तरफ से जारी आंकड़े के मुताबिक लखनऊ का AQI मॉडरेट लेवल में 185 रहा था। घने कोहरे का लखनऊ में अलर्ट लखनऊ में मौसम विभाग ने आने वाले 2 दिन तक कोहरे का यलो अलर्ट जारी किया है। इस दौरान शीतलहर सी स्थिति बनी रहेगी। लखनऊ से सटे जिलों में ऑरेंज अलर्ट की स्थिति है। मौसम वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह का कहना है कि आने वाले दिनों में लखनऊ में घना से बहुत घना कोहरा पड़ता रहेगा। इस दौरान ठंडी हवाओं के चलते गलन की स्थिति बनी रहेगी। घर से बाहर निकलने के दौरान जरूरी सावधानी बरतनी चाहिए।
https://ift.tt/7ozRfxe
🔗 Source:
Visit Original Article
📰 Curated by:
DNI News Live

Leave a Reply