लखनऊ के निगोहां थाना क्षेत्र में रविवार शाम एक तेज रफ्तार कार की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत हो गई। इस हादसे में मृतक की पत्नी और दो बच्चे भी गंभीर रूप से घायल हो गए। यह घटना लखनऊ-प्रयागराज राष्ट्रीय राजमार्ग पर लालपुर पेट्रोल पंप के पास हुई। परिवार के साथ ससुराल जा रहे थे पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, मृतक की पहचान सुनील कश्यप (38 वर्ष) पुत्र स्वर्गीय विश्वनाथ कश्यप के रूप में हुई है। वह अकबरपुर बेनीगंज, निगोहां, लखनऊ के निवासी थे। सुनील अपनी पत्नी सुनीता और दो छोटे बच्चों (2 वर्ष और 10 वर्ष) के साथ अपनी ससुराल रायबरेली के बछरावां थाना क्षेत्र स्थित तोड़कपुर गांव में एक निमंत्रण में जा रहे थे। तेज रफ्तार कार ने मारी टक्कर बताया गया कि सुनील की बाइक (UP 32ND5332 स्प्लेंडर) को एक स्विफ्ट डिजायर कार (DL6CM9250) ने जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि बाइक पर सवार चारों लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना मिलते ही थाना पुलिस बल तत्काल मौके पर पहुंचा। पुलिस ने एम्बुलेंस की मदद से सभी घायलों को मोहनलालगंज के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। वहां डॉक्टरों ने सुनील कुमार को मृत घोषित कर दिया। अन्य घायलों का इलाज जारी है। पुलिस ने दुर्घटना में शामिल दोनों वाहनों को कब्जे में ले लिया है और मृतक के परिजनों की तहरीर पर आगे की विधिक कार्रवाई कर रही है।
https://ift.tt/yu9QXlK
🔗 Source:
Visit Original Article
📰 Curated by:
DNI News Live

Leave a Reply