DniNews.Live

Fast. Fresh. Sharp. Relevant News

लखनऊ में एकल नारी समूह का शुभारंभ:महिलाओं के आत्मबल और आत्मनिर्भरता को मिलेगी नई दिशा

लखनऊ में महिलाओं के आत्मबल और आत्मनिर्भरता को बढ़ावा देने के उद्देश्य से एक नई पहल की गई है। निर्मल एजुकेशन एंड वेलफेयर सोसाइटी ने ‘निर्मल नारायणी एकल नारी समूह’ का शुभारंभ किया। यह कार्यक्रम कल्याणपुर स्थित शीतला लीगल एसोसिएट्स परिसर में आयोजित हुआ। कार्यक्रम का संचालन सोसाइटी की अध्यक्ष और समूह की संरक्षिका निर्मला मिश्रा के मार्गदर्शन में हुआ। संयोजक ऋचा मिश्रा ने इसकी कमान संभाली। इस अवसर पर कोर ग्रुप सदस्य सरिता सिंह, संज्योती और समाजसेवी रुचि मिश्रा सहित कई महिलाएं उपस्थित थीं। सभी वक्ताओं ने एकल महिलाओं के सशक्तिकरण पर जोर देते हुए अपने विचार साझा किए। यह मंच उन एकल महिलाओं को समर्पित वक्ताओं ने बताया कि ‘नारायणी’ शक्ति और साहस का प्रतीक है, जो इस समूह की मूल भावना को दर्शाता है। यह मंच उन एकल महिलाओं को समर्पित है, जिन्होंने जीवन के संघर्षों, अभावों और चुनौतियों के बीच भी अपने दायित्वों को मजबूती से निभाया है। समूह का लक्ष्य अविवाहित, तलाकशुदा, परित्यक्ता और विधवा महिलाओं को एक सुरक्षित व सहयोगी वातावरण प्रदान करना है। इसका उद्देश्य सांस्कृतिक और सामूहिक गतिविधियों के माध्यम से उनके मानसिक तनाव को कम करना और आत्मविश्वास बढ़ाना है।साथ ही, जरूरतमंद महिलाओं को निःशुल्क कानूनी सलाह देने की भी योजना है। कार्यक्रम के सफल आयोजन में जितेंद्र सिंह का विशेष योगदान रहा। उपस्थित महिलाओं ने इस पहल को समाज के लिए एक सकारात्मक कदम बताया और इसे भविष्य में और व्यापक रूप देने का संकल्प लिया।


https://ift.tt/p6vm5b2

🔗 Source:

Visit Original Article

📰 Curated by:

DNI News Live

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *