लखनऊ एयरपोर्ट पर गुरुवार को इंडिगो एयरलाइन की 12 उड़ाने रद्द हो गईं। यात्रियों ने एयरपोर्ट लॉबी में हंगामा कर दिया। पैसेंजर्स ने कहा- इंडिगो ने फ्लाइट कैंसिल होने की पहले कोई सूचना नहीं दी। इस वजह से उनको घंटों इंतजार करना पड़ा। दरअसल, अहमदाबाद हादसे के बाद DGCA ने सभी एयरलाइंस के लिए 1 नवंबर से पायलटों और अन्य क्रू मेंबर्स के काम से जुड़े सुरक्षा नियमों में बदलाव किए हैं। अब इसका सबसे ज्यादा असर इंडिगो एयरलाइन पर पड़ता दिख रहा है। न्यूज एजेंसी PTI के अनुसार, गुरुवार को दिल्ली, मुंबई, लखनऊ सहित 10 से ज्यादा एयरपोर्ट से इंडिगो की 300 से ज्यादा फ्लाइट्स कैंसिल हुई हैं। 2 तस्वीरें देखिए… सुबह से शुरू हुआ फ्लाइट कैंसिलेशन का सिलसिला दरअसल, इंडिगो ने गुरुवार को भी लखनऊ से देश के कई बड़े शहरों दिल्ली, मुंबई, हैदराबाद, पुणे और अहमदाबाद के लिए जाने व आने वाली कई फ्लाइट्स को कैंसिल कर दिया। इंडिगो की दुबई से आने वाली फ्लाइट भी कैंसिल कर दी। फ्लाइट कैंसिल होने की सूचना अपडेट नहीं की। उधर, सुबह से ही लोग फ्लाइट के लिए चेक-इन काउंटरों के बाहर कतार में खड़े थे। वे फ्लाइट स्टेटस अपडेट पूछते रहे। लेकिन कोई जानकारी दे नहीं पा रहा था। कई यात्री समय पर जानकारी न मिलने की शिकायत करते दिखे। दिल्ली के लिए फ्लाइट टिकट बुक किए एक व्यक्ति ने बताया- कई घंटे इंतजार के बाद बताया गया कि फ्लाइट ही कैंसिल हो चुकी है। हमारी मीटिंग और यात्रा का पूरा प्लान बिगड़ गया। दुबई से आनेवाली फ्लाइट IX194 के कैंसिल होने की सूचना कई घंटे बाद दी गई। अपने रिश्तेदार को रिसीव करने के लिए कुछ लोग एयरपोर्ट आए थे। इन लोगों ने बताया कि इंटरनेशनल फ्लाइट अचानक रद्द होने से उनके परिवार की आगे की बुकिंग्स प्रभावित हो गईं और पैसा बर्बाद हो गया। यहां देखिए कैंसिल फ्लाइट की लिस्ट … इंडिगो के पास सबसे ज्यादा प्लेन, इसलिए ज्यादा असर इंडिगो एयरलाइन दिनभर में लगभग 2,300 घरेलू और अंतरराष्ट्रीय उड़ानें ऑपरेट करती है। यह संख्या एअर इंडिया के एक दिन में संचालित उड़ानों की लगभग दोगुनी है। इतने बड़े पैमाने पर यदि 10–20 प्रतिशत उड़ानें भी देर से चलें या रद्द हों, तो इसका मतलब होता है 200–400 उड़ानें प्रभावित होना। हजारों यात्रियों के लिए बड़ी मुश्किलें आना। बुधवार को भी इंडिगो की 200 से ज्यादा उड़ानों पर असर पड़ा था। अब DGCA के नए नियम जानिए DGCA ने 1 नवंबर से पायलटों और अन्य क्रू मेंबर्स के काम से जुड़े नियमों में बदलाव किए हैं। इसे फ्लाइट ड्यूटी टाइम लिमिटेशन (FDTL) नाम दिया गया है। इन्हें दो चरणों में लागू किया गया। पहला चरण 1 जुलाई को लागू हुआ। वहीं 1 नवंबर से दूसरा चरण लागू हुआ। नए नियमों में यात्रियों की सुरक्षा बढ़ाने के लिए पायलटों और क्रू को पर्याप्त आराम देने पर जोर दिया गया है। इस कारण एयरलाइन कंपनियों के पास पायलटों और क्रू मेंबर्स की अचानक कमी पड़ गई है। DGCA ने बताया कि नवंबर में इंडिगो की कुल 1,232 उड़ानें कैंसिल की गईं, जिनमें FDTL नियमों के कारण 755 उड़ानें शामिल हैं। इंडिगो ने कहा- 5 दिसंबर तक हालात सामान्य होंगे एयरलाइन ने बुधवार को एक बयान जारी किया। कहा कि छोटी-मोटी तकनीकी खराबी, सर्दियों के कारण शेड्यूल में बदलाव, खराब मौसम, एविएशन सिस्टम में स्लो नेटवर्क और क्रू मेंबर्स के शिफ्ट चार्ट से जुड़े नए नियमों (फ्लाइट ड्यूटी टाइम लिमिटेशन) की वजह से ऑपरेशन पर बुरा असर पड़ा है। इसका पहले से अनुमान लगाना संभव नहीं था। 5 दिसंबर तक हालात सामान्य हो जाएंगे। इंडिगो अधिकारियों ने DGCA से मुलाकात की नागरिक उड्डयन महानिदेशालय (DGCA) ने इंडिगो से मौजूदा दिक्कतों के कारणों और उनसे निपटने के लिए बुधवार को प्लानिंग का ब्योरा मांगा था। DGCA ने कहा कि वह मामले की जांच कर रहा है। फ्लाइट्स कैंसिल और देरी कम करने के तरीकों का आकलन किया जा रहा है। गुरुवार को एयरलाइन के अधिकारी DGCA से मुलाकात करने पहुंचे। DGCA के अनुसार, क्रू की कमी इसकी मुख्य वजह है। इंडिगो में यह दिक्कत पिछले महीने से चल रही है। नवंबर में इसकी 1232 उड़ानें रद्द हुईं। मंगलवार को 1400 उड़ानें देरी से चलीं। देश के अलग-अलग एयरपोर्ट्स की तस्वीरें… देशभर के एयरपोर्ट्स के हाल मुंबई एयरपोर्ट: मुंबई एयरपोर्ट पर इंडिगो स्टाफ ने बताया कि गुरुवार को कुल 86 फ्लाइट्स कैंसिल हैं। इनमें 41 फ्लाइट मुंबई आने वाली और 45 मुंबई से दूसरे शहरों में जाने वाली फ्लाइट्स थीं। जयपुर और जोधपुर एयरपोर्ट : जयपुर में गुरुवार को 3 इंडिगो फ्लाइट कैंसिल हुई है। जोधपुर से 4 इंडिगो फ्लाइट को रद्द किया गया है। इनमें ज्यादातर फ्लाइट्स बेंगलुरु, हैदराबाद, मुंबई और कोलकाता आने-जाने वाली थीं। हैदराबाद एयरपोर्ट: राजीव गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट के सूत्रों ने बताया कि गुरुवार को यहां से उड़ान भरने वाली इंडिगो की 33 उड़ानें रद्द होने की आशंका है। हैदराबाद आने वाली 35 फ्लाइट्स भी कैसिंल होने की आशंका है। इंडिगो ने बुधवार को हैदराबाद से 19 उड़ानें रद्द कर दी थीं। इंदौर एयरपोर्ट: मध्य प्रदेश के इंदौर में इंडिगो की तीन फ्लाइट्स रद्द की गई हैं। बुधवार को भी इंडिगो की 18 उड़ानें कैंसिल हुई थीं। एयरलाइन के अनुसार, रद्द की गई उड़ानों में जयपुर, दिल्ली, मुंबई, गोवा, चेन्नई और कोलकाता जैसे प्रमुख रूट शामिल हैं। देश की 60% घरेलू उड़ानें इंडिगो के पास
गूगल पर ट्रेंड कर रहा इंडिगो…
सोर्स: गूगल ट्रेंड ———————————- ये खबर भी पढ़ें… एअर इंडिया ने एक्सपायर फिटनेस सर्टिफिकेट वाला प्लेन उड़ाया: विमान ने 8 रूट्स पर उड़ान भरी एअर इंडिया ने अपने A-320 नियो प्लेन को फिटनेस सर्टिफिकेट एक्सपायर होने के बाद भी 8 रूट्स पर उड़ाया। 26 नवंबर को एयरलाइन ने नागरिक उड्डयन महानिदेशालय (DGCA) को इसकी जानकारी दी।मामला सामने के बाद DGCA ने प्लेन की उड़ान भरने पर रोक लगा दी है। पूरी खबर पढ़ें…
https://ift.tt/u8vgXsG
🔗 Source:
Visit Original Article
📰 Curated by:
DNI News Live

Leave a Reply