DniNews.Live

Fast. Fresh. Sharp. Relevant News

लखनऊ में ‘आरोग्य पाक-शाला’ का शुभारंभ:लोक जीवन फाउंडेशन का दो दिवसीय कार्यक्रम; मध्य प्रदेश से पहुंचे वैद्य

लखनऊ के हिंदी मीडिया सेंटर में लोक जीवन फाउंडेशन की ओर से दो दिवसीय ‘आरोग्य पाक-शाला’ शुरू हो गया हैं । कार्यक्रम का उद्घाटन पीआईबी (भारत सरकार) के पूर्व अपर महानिदेशक अरिमर्दन सिंह ने वरिष्ठ आयुर्वेदाचार्यों वैद्य पुनाराम पवार, वैद्य अन्नीलाल चौधरी, वैद्य भगवानदास कुशवाहा, वैद्य सीतू राजा और वैद्य केशवदास यादव के साथ किया। इस आयोजन का मुख्य संदेश आयुर्वेद और शुद्ध खानपान को बढ़ावा देना है। कार्यक्रम आयोजक प्रिया वर्मा ने बताया कि आमंत्रित सभी वैद्याचार्य नाड़ी परीक्षण के विशेषज्ञ हैं। उन्होंने अपने सत्रों में आयुर्वेदिक चिकित्सा, संतुलित आहार और स्वस्थ जीवनशैली पर विस्तृत मार्गदर्शन प्रदान किया। कार्यशाला में मध्यप्रदेश के विभिन्न जिलों से आए वैद्याचार्यों ने जड़ी-बूटियों की पहचान और उनके औषधीय उपयोग की जानकारी साझा की। जैविक उत्पादों की बिक्री आकर्षण का मुख्य केंद्र इस दौरान बड़ी संख्या में लोगों ने नाड़ी परीक्षण कराया और आयुर्वेदिक औषधियों से स्वास्थ्य लाभ के अनुभव साझा किए। परिसर में जैविक खाद्य पदार्थों जैसे सहजन, मिलेट्स, दही और मल्टीग्रेन आटे की प्रदर्शनी लगाई गई, जिसे आगंतुकों ने काफी सराहा। जैविक उत्पादों की बिक्री भी आकर्षण का मुख्य केंद्र रही। मोटे अनाज से तैयार व्यंजन बनाते हैं आगंतुकों के लिए मल्टीग्रेन पकौड़ी, हर्बल चाय और कोदो की तहरी जैसे स्वास्थ्यवर्धक व्यंजनों की विशेष व्यवस्था की गई थी। सीतापुर विश्वा से आए पाक कला विशेषज्ञ रघुराज यादव ने बताया कि मोटे अनाज से तैयार व्यंजन जैसे कोदो की तहरी, बाजरे की पकौड़ी, नमकपारे और कोदो की खीर सेहत के लिए लाभकारी होते हैं। उन्होंने कहा कि अब डॉक्टर भी इन्हें खाने की सलाह दे रहे हैं। संस्था के संस्थापक डॉ. राजेश वर्मा ने अतिथियों का स्वागत करते हुए कहा कि ऐसे आयोजन समाज को आयुर्वेद और पारंपरिक ज्ञान से जोड़ने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। उन्होंने बताया कि यह दो दिवसीय ‘आरोग्य पाक-शाला’ स्वस्थ जीवन, आयुर्वेदिक चिकित्सा और जैविक खानपान के प्रति जागरूकता बढ़ाने की दिशा में एक सार्थक पहल है।


https://ift.tt/oP7u5Fc

🔗 Source:

Visit Original Article

📰 Curated by:

DNI News Live

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *