यूथ सिनर्जी मीट-25 (संस्करण 2K26) का आयोजन 31 जनवरी, 2026 को लखनऊ पब्लिक कालेज ऑफ प्रोफेशनल स्टडीज में किया गया। LPS के सभागार में लखनऊ भर के प्रोफेशनल कॉलेज के बच्चे शामिल हुए, उन्होंने अपनी-अपनी प्रतिभाओं का प्रदर्शन भी किया। इस कार्यक्रम का उद्देश्य युवाओं को एक साझा मंच पर लाकर उन्हें प्रेरित करना और उनके कौशल विकास को प्रोत्साहित करना रहा। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में छात्र, शिक्षक और विभिन्न क्षेत्रों से जुड़े गणमान्य अतिथियों ने सहभागिता की।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में संस्थान के डीन प्रो. डॉ. एलएस अवस्थी, RJ प्रतीक, वरिष्ठ पत्रकार अभिषेक मिश्रा और मृणालिनी दीक्षित उपस्थित रहे। अतिथियों ने अपने संबोधन में युवाओं को नवाचार, नेतृत्व और सामाजिक जिम्मेदारी के महत्व से अवगत कराया। इसके साथ ही प्रमुख इन्फ्लुएंसर्स अद्वै कुमार बाजपेयी, ऋषभ अग्रवाल, विवेक गुप्ता (UP तड़का), आदर्श (LU अपडेट्स के प्रतिनिधि) एवं अंकित दीक्षित (फोटोग्राफी क्लिक लखनऊ) ने अपने अनुभव साझा किए, जिससे छात्रों को डिजिटल मीडिया और करियर से जुड़ी व्यावहारिक जानकारी मिली। कार्यक्रम के दौरान युवा सशक्तिकरण, मीडिया प्रभाव और करियर निर्माण जैसे विषयों पर संवाद सत्र आयोजित किए गए। आयोजन समिति ने सभी अतिथियों और प्रतिभागियों का आभार व्यक्त करते हुए कार्यक्रम को सफल बताया।
https://ift.tt/Pn6MB1a
🔗 Source:
Visit Original Article
📰 Curated by:
DNI News Live

Leave a Reply