लखनऊ के आलमबाग के बड़ा बरहा इलाके में आयुर्वेद विभाग में चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी के पद पर तैनात 50 साल के राजकुमार ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना की जानकारी सुबह उस समय हुई, जब उनकी पत्नी उन्हें ड्यूटी के लिए जगाने पहुंची। परिजनों के अनुसार राजकुमार मानसिक रूप से अस्वस्थ थे और उनका इलाज नूर मंजिल मानसिक चिकित्सालय से चल रहा था। गुरुवार सुबह वह अपने कमरे में रुपट्टे के सहारे फंदे से लटके मिले। यह देखकर पत्नी मिथलेश चीख पड़ीं, जिससे आसपास के लोग मौके पर जुट गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को फंदे से उतरवाकर कब्जे में लिया और पोस्टमाॅर्टम के लिए भेज दिया। मृतक के परिवार में पत्नी मिथलेश और 20 साल कीबेटी अपूर्वा हैं।
https://ift.tt/nvQyjtc
🔗 Source:
Visit Original Article
📰 Curated by:
DNI News Live

Leave a Reply