DniNews.Live

Fast. Fresh. Sharp. Relevant News

लखनऊ में आयुर्वेद विभाग के कर्मचारी ने की आत्महत्या:लंबे समय से चल रहा था मानसिक बीमारी का इलाज; पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा

लखनऊ के आलमबाग के बड़ा बरहा इलाके में आयुर्वेद विभाग में चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी के पद पर तैनात 50 वर्षीय राजकुमार ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना की जानकारी सुबह उस समय हुई, जब उनकी पत्नी उन्हें ड्यूटी के लिए जगाने पहुंची। परिजनों के अनुसार राजकुमार मानसिक रूप से अस्वस्थ थे और उनका इलाज नूर मंजिल मानसिक चिकित्सालय से चल रहा था। गुरुवार सुबह वह अपने कमरे में रुपट्टे के सहारे फंदे से लटके मिले। यह देखकर पत्नी मिथलेश की चीख-पुकार मच गई, जिससे आसपास के लोग मौके पर जुट गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को फंदे से उतरवाकर कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक के परिवार में पत्नी मिथलेश और 20 वर्षीय बेटी अपूर्वा हैं।


https://ift.tt/nvQyjtc

🔗 Source:

Visit Original Article

📰 Curated by:

DNI News Live

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *