आलमबाग के सरदारी खेड़ा में मंगलवार की शाम 10वीं के छात्र ने फंदे से लटककर आत्महत्या कर ली। घटना के बाद परिजन खुद ही शव लेकर लोकबंधु अस्पताल पहुंचे। सूचना पर पहुंची आलमबाग पुलिस ने मौके पर जांच-पड़ताल की लेकिन कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। सरदारी खेड़ा निवासी प्रतीक आनंद (15) कक्षा 10 का छात्र था। परिजनों के मुताबिक मंगलवार की शाम घर में किसी बात को लेकर विवाद हुआ था। इससे नाराज होकर प्रतीक अपने कमरे में चला गया। काफी देर तक बाहर नहीं निकलने पर मां ने दरवाजा खटखटाया। अंदर जाकर देखा तो प्रतीक का शव फंदे से लटका हुआ था। मां की चीख-पुकार सुनकर घर के अन्य लोग मौके पर पहुंचे। परिजन आनन-फानन में शव को फंदे से उतारकर लोकबंधु अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। आलमबाग इंस्पेक्टर सुभाष चंद्र सरोज ने बताया कि मौके से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। परिजनों की ओर से किसी पर कोई आरोप नहीं लगाया गया है। बुधवार को पोस्टमार्टम हाउस पहुंचे परिजनों ने भी किसी तरह के आरोप से इनकार किया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
https://ift.tt/zQtLKgA
🔗 Source:
Visit Original Article
📰 Curated by:
DNI News Live

Leave a Reply