DniNews.Live

Fast. Fresh. Sharp. Relevant News

लखनऊ प्रदेश में दो दिन सबसे गर्म रहा:अलीगंज और तालकटोरा औद्योगिक क्षेत्र की AQI खराब, 4 फरवरी के बाद फिर गिरेगा पारा

लखनऊ प्रदेश में लगातार दो दिन सबसे गर्म रहा है। रविवार के बाद सोमवार को भी यही स्थिति बनी रही। सोमवार को लखनऊ का अधिकतम तापमान 26.3 डिग्री दर्ज किया गया। यह सामान्य से 2.3 डिग्री अधिक रहा। न्यूनतम तापमान 13 डिग्री रहा। यह सामान्य से 4 डिग्री अधिक रहा। अधिकतम आर्द्रता 87 फीसदी और न्यूनतम आर्द्रता 54 फीसदी रही। मंगलवार को लखनऊ में सुबह के समय में बादल छाए रहने के साथ दिन चटक धूप निकलेगी। सुबह के समय में हल्की धुंध और कोहरा बना रहा। मौसम विभाग का अनुमान है कि आज लखनऊ का अधिकतम तापमान 25 डिग्री और न्यूनतम तापमान 13 डिग्री के आसपास दर्ज किया जाएगा। दिन में हल्की बारिश के भी आसार हैं। पिछले दिनों जारी कड़ाके की ठंड से राहत मिली है। इस बीच तापमान सामान्य से अधिक दर्द किया जा रहा। अलीगंज और तालकटोरा का AQI खराब लखनऊ में तड़के सुबह के समय में अलीगंज का AQI 206 और तालकटोरा औद्योगिक क्षेत्र 202 के साथ में खराब श्रेणी में ऑरेंज जोन में दर्ज किया गया। गोमतीनगर 80, अंबेडकर यूनिवर्सिटी 65 के साथ में ग्रीन संतोष जनक श्रेणी में रहा। कुकरैल पिकनिक स्पॉट का AQI डार्क ग्रीन में 45 के साथ में अच्छी स्थिति में रहा। लालबाग मॉनिटरिंग स्टेशन सुबह के समय में बंद रहा। वहीं, 5 मॉनिटरिंग स्टेशनों का औसत AQI सुबह के समय में 120 रहा। 4 फरवरी के बाद फिर गिरेगा पारा मौसम वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह ने बताया कि फरवरी से मौसम सामान्य होने की संभावना के दृष्टिगत न्यूनतम तापमान में 2-3°C की गिरावट आने की संभावना है। इसके अतिरिक्त प्रदेश में जारी घने से बहुत घने कोहरे का दौर आगामी 48 घंटों तक जारी रहने के बाद 05 फरवरी से हवा की रफ्तार बढ़ने से इसमे कमी आने की सम्भावना है। निचले क्षोभमण्डल में पंजाब और हरियाणा के आसपास संकेंद्रित पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से पिछले 24 घंटों के दौरान प्रदेश के तापमान में उल्लेखनीय बढ़ोत्तरी के साथ राजधानी लखनऊ 26.3°C अधिकतम तापमान और 13°C न्यूनतम तापमान के साथ प्रदेश में सर्वाधिक गर्म रही। इसके अतिरिक्त तथा इसके पीछे आ रहे एक अन्य पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से प्रदेश के दक्षिणी भाग में आगामी 24 घंटों के दौरान कहीं-कहीं छिटपुट वर्षा होने की संभावना है।


https://ift.tt/nsHe4XC

🔗 Source:

Visit Original Article

📰 Curated by:

DNI News Live

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *