DniNews.Live

Fast. Fresh. Sharp. Relevant News

लखनऊ पर्यावरण को बचाने के लिए हस्ताक्षर अभियान:सुदीक्षा फाउंडेशन ने चलाई मुहिम, जनेश्वर पार्क के पेट कटने पर जताई नाराजगी

लखनऊ जनेश्वर मिश्र पार्क के बाहर पर्यावरण को बचाने का अभियान। सुदीक्षा फाउंडेशन ने सोमवार को एक पर्यावरण बचाओ हस्ताक्षर अभियान आयोजित किया। अभियान का उद्देश्य लोगों को पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक करना और हरित क्षेत्रों को बचाने के लिए जनसमर्थन जुटाना था। पार्क पहुंचे स्थानीय निवासियों, पर्यावरण प्रेमियों, युवाओं और सामाजिक कार्यकर्ताओं ने बढ़-चढ़कर हस्ताक्षर कर पेड़ों की रक्षा का संकल्प लिया। ‘पेड़ों की कटाई चिंता जनक’ अभियान के दौरान सुदीक्षा फाउंडेशन के अध्यक्ष शिवम पाण्डेय ने लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि पेड़ हमारी जीवनरेखा हैं और स्वस्थ जीवन के लिए इनका संरक्षण अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने कहा पेड़ हैं तो हम स्वस्थ हैं। हम आज प्रकृति के साथ अन्याय करेंगे, तो आने वाली पीढ़ियाँ हमें माफ़ नहीं करेंगी। जनेश्वर मिश्र पार्क में हो रही पेड़ों की कटाई बेहद चिंताजनक है, जिसे रोकने के लिए जनआंदोलन की आवश्यकता है। ‘जनेश्वर के पेड़ काटने अफसोस नाक’ इस कार्यक्रम में तौकील ग़ाज़ी ने अपनी चिंता व्यक्त करते हुए कहा कि शहर के सबसे बड़े हरित क्षेत्र में पेड़ों का कटना बेहद अफसोसनाक है। उन्होंने लोगों से अधिक से अधिक पेड़ लगाने और पर्यावरण संतुलन बनाए रखने की अपील की। तौकील ने कहा, जानेश्वर पार्क के पेड़ काटना दुखद है। हर नागरिक को आगे बढ़कर पेड़ लगाने की जिम्मेदारी निभानी चाहिए, तभी हमारा शहर और हमारा भविष्य सुरक्षित रह सकेगा। पर्यावरण को बचाने के लिए आगे आएं अभियान के दौरान फाउंडेशन के स्वयंसेवकों ने लोगों को पेड़ों के महत्त्व, जलवायु परिवर्तन के दुष्परिणाम और स्वच्छ पर्यावरण के लाभों के बारे में जानकारी दी। बच्चों और युवाओं ने भी बड़े उत्साह के साथ हस्ताक्षर कर अभियान का समर्थन किया। संगठन ने लोगों से अपील की कि वे पेड़ों की कटाई रोकने, अधिक से अधिक पौधे लगाने और पर्यावरण जागरूकता फैलाने में आगे आएं।


https://ift.tt/2gEZvAJ

🔗 Source:

Visit Original Article

📰 Curated by:

DNI News Live

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *