DniNews.Live

Fast. Fresh. Sharp. Relevant News

लखनऊ नगर निगम में मेयर कर रही हैं बैठक:अफसर अलर्ट, पहले ही पार्षदों को जवाब देकर ले रहे सहमति

लखनऊ में मेयर सुषमा खर्कवाल नगर निगम के अधिकारियों और कर्मचारियों की आज बैठक कर रही हैं। लालबाग मुख्यालय में यह बैठक आयोजित हो रही। इसमें 27 जनवरी को नगर निगम के सामान्य सदन में पार्षदों की तरफ से उठाए गए मुद्दों पर अधिकारी जवाब दे रहे। सही जवाब नहीं मिलने, हीलाहवाली करने और लापरवाही बरतने पर अधिकारियों की जवाबदेही तय करने की आज तैयारी है। मेयर सुषमा खर्कवाल की तरफ से इसपर कड़ी कार्रवाई की जा सकती है। मौके पर बैठक में नगर आयुक्त गौरव कुमार के साथ में निगम से जुड़े अन्य अधिकारी भी मौजूद रहेंगे। पार्षदों से सहमति ले रहे अधिकारी 27 जनवरी को नगर निगम के सदन में पार्षदों की तरफ से कई मुद्दे उठाए गए थे। इसमें मेयर ने पार्षदों को आश्वासन दिया था कि 3 जनवरी को इसपर बैठक की जाएगी। इसमें अधिकारी इन प्रश्नों और किए गए कामों का जवाब देंगे। इसमें संतोषजनक जवाब नहीं मिलने पर अधिकारियों और कर्मचारियों की जवाबदेही भी तय की जाएगी। वहीं, बैठक में। मेयर सुषमा खर्कवाल के सख्त रुख को देखते हुए इंजीनियरिंग, जलकल और जोनल स्तर के अधिकारी पार्षदों के सवालों के जवाब लिखित में तैयार कर पार्षदों से उत्तर पर संतुष्टि पहले से ही जानने के लिए संपर्क कर रहे। इस दौरान निवेदन भी कर रहे कि बैठक में सख्त रुक न अपनाएं। अगर काम होने पर कोई देर होती है तो वह समय पर पूरा कर दिया जाएगा। 63 पार्षदों ने उठाया था सीवर और गंदे पानी की समस्या सदन की बैठक में सीवर और पेयजल आपूर्ति में लापरवाही से संबंधित मुद्दे को 63 पार्षदों ने उठाया था। इसपर सदन में हंगामा भी हुआ था। इसपर आज कार्रवाई हो सकती है। सदन में चोक सीवर, खुले नालों, दूषित पेयजल और खराब मार्ग प्रकाश लाइटों और अतिक्रमण को लेकर पार्षद ने अफसरों को खूब घेरा था। इसका भी जवाब आज पार्षद चाहेंगे। सदन की बैठक में भारतेंदु हरिश्चंद्र वार्ड के पार्षद मान सिंह यादव ने कहा था कि निजी कंपनी सुएज वाले सुनते नहीं। कल्याण सिंह वार्ड की पार्षद आशा रावत तो इलाके में जलभराव की समस्या को पोस्टर ही लेकर आईं थीं। जिसे देख महापौर नाराज भी हुईं। कहा कि इस तरह तमाशा करने की जरूरत नहीं है।


https://ift.tt/FU48E1D

🔗 Source:

Visit Original Article

📰 Curated by:

DNI News Live

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *