DniNews.Live

Fast. Fresh. Sharp. Relevant News

लखनऊ नगर निगम में मुर्दाबाद के नारे, प्रदर्शन:सेवानिवृत्त कर अधीक्षक को मिले टैक्स के 2 बिल, किराया 20 गुना बढ़ा

लखनऊ में नगर निगम के सेवानिवृत्त कर अधीक्षक के एक मकान पर 2 हाउस टैक्स लग रहा है। इस वजह से उन्हें हाउस टैक्स के 2 बिल मिल रहे हैं। निगम की दुकान का किराया 20 गुना तक बढ़ा दिया गया है। दिवंगत व्यक्ति की बहन ने उनका घर अपने नाम करा लिया है। कॉलोनी में 20 साल से सड़क नहीं बनी है। ये सभी मामले शुक्रवार, 6 फरवरी को नगर निगम के संपूर्ण समाधान दिवस में सामने आए। बड़ी संख्या में लोग समस्याएं लेकर पहुंचे। सरोजनी नगर द्वितीय वार्ड की अवध विहार कॉलोनी के लोगों ने निगम के अंदर ही जबरदस्त प्रदर्शन किया। नगर निगम और पुलिस प्रशासन मुर्दाबाद के नारे लगाए। कई फरियादी सड़क न बनने की भी समस्या लेकर पहुंचे। कुछ लोग दुकान का किराया 20 गुना तक बढ़ने की समस्या बताई। पुरनिया का एक युवक अपनी बुआ के खिलाफ शिकायत लेकर पहुंचा। उसका आरोप है कि बुआ ने जोन-3 के अधिकारियों के साथ मिलीभगत करके मेरे पिता का घर अपने नाम करा लिया है। जांच और कार्रवाई होनी चाहिए। 3 तस्वीरें देखिए… संपूर्ण समाधान दिवस के पल-पल अपडेट के लिए लाइव ब्लॉग पढ़िए…


https://ift.tt/iWaLscU

🔗 Source:

Visit Original Article

📰 Curated by:

DNI News Live

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *