DniNews.Live

Fast. Fresh. Sharp. Relevant News

लखनऊ जोन 7 हाउस टैक्स वसूली में आई कमी:नवंबर के महीने में 7 में 88 लाख कम आया टैक्स, अन्य जोनों में कलेक्शन का आंकड़ा बढ़ा

लखनऊ में जोन 7 में हाउस टैक्स की वसूली में नवंबर के महीने में गिरावट आई है। जोन 7 में पिछले साल नवंबर के मुकाबले करीब 88.11 लाख रुपए की कमी दर्ज की गई। मामले में नगर आयुक्त पहले भी जोनल अधिकारी और टैक्स इंस्पेक्टरों को हाउस टैक्स बढ़ाने के लिए नोटिस दे चुके हैं। ऐसे में माना जा रहा कि अगर इसे सुधारा नहीं गया तो कार्रवाई हो सकती है। कुछ समय पहले यहां पर पीसीएस अफसर को जोनल प्रभारी की जिम्मेदारी दी गई थी। जबकि अन्य जोन में सुधार की स्थिति है। नवंबर में जोन 1 में सबसे अधिक वसूली नवंबर के महीने में जोन 1 में पिछले साल की तुलना में सबसे अधिक 59 लाख 64 हजार 757 रुपए अधिक रहा। पिछले साल नवंबर के महीने में कुल वसूली 1 करोड़ 88 लाख 18 हजार 691 रुपए थी। इस साल 2 करोड़ 47 लाख 83 हजार 448 रुपए है। वहीं, बीते 20 नवंबर को आठों जोनों की कुल वसूली में लगभग 9 करोड़ रुपए की गिरावट दर्ज हुई थी। इस पर नगर आयुक्त ने सख्ती दिखाते हुए सभी जोनल अफसरों को सात दिन का समय दिया था। इसके बाद जोन 7 छोड़कर सभी में सुधार मिला। पिछले साल की तुलना में 1 करोड़ 21 लाख रुपए की अधिक वसूली हुई। जोन 7 में हुई कम वसूली पर चीफ टैक्स असेसमेंट अफसर ने अंतिम चेतावनी जारी की है कि जल्द सुधार नहीं हुआ तो कार्रवाई की जाएगी। पिछले साल की तुलना में मार्च से नवंबर तक हुई अधिक वसूली जोन 1 का 31 करोड़ 88 लाख 39 हजार 835 में पिछले साल जमा हुआ था। इस साल 36 करोड़ 93 लाख 15 हजार 533 हाउस टैक्स अभी तक जमा हो चुका है। जोन 2 में 13 करोड़ 4 लाख 93 हजार 166 रुपए जमा हुए। जबकि इस साल 17 करोड़ 43 लाख 43 हजार 845 रुपए जमा हुए हैं। जोन 3 में 40 करोड़ 50 लाख 85 हजार 822 रुपए जमा हुए। जबकि इस साल 47 करोड़ 53 लाख 87 हजार 475 रुपए जमा हुए हैं। जोन 4 में 68 करोड़ 17 लाख 11 हजार 028 रुपए जमा हुए। जबकि इस साल अभी तक 75 करोड़ 40 लाख 27 हजार 690 रुपए जमा हुए जो पिछले साल की तुलना में अधिक है। जोन 5 में 19 करोड़ 16 लाख 12 हजार 491 रुपए जमा हुए थे। इस साल में 24 करोड़ 69 लाख 69 हजार 604 रुपए जमा हुए। जोन 6 में 21 करोड़ 14 लाख 35 हजार 902 जमा हुए थे। इस साल 28 करोड़ 17 लाख 98 हजार 79 रुपए जमा हुए हैं। जोन 7 में 33 करोड़ 61 लाख 92 हजार 703 रुपए जमा हुए थे। इस बार 39 करोड़ 51 लाख 14 हजार 746 रुपए जमा हुए। जोन 8 में 77 करोड़ 10 लाख 76 हजार 228 रुपए जमा हुए थे। इस बार 92 करोड़ 41 लाख 47 हजार 804 रुपए जमा हुए हैं।


https://ift.tt/gkHdxJK

🔗 Source:

Visit Original Article

📰 Curated by:

DNI News Live

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *