लखनऊ छावनी स्थित एएमसी स्टेडियम में चल रही भारतीय सेना की अग्निवीर भर्ती रैली के दूसरे दिन क्लर्क/स्टोरकीपर तकनीकी (एसकेटी) श्रेणी के लिए भर्ती आयोजित की गई। इस भर्ती रैली का आयोजन भर्ती कार्यालय लखनऊ की ओर से किया गया। 1103 को मिला बुलावा, 874 ने लिया हिस्सा क्लर्क/स्टोरकीपर तकनीकी श्रेणी के लिए एआरओ लखनऊ के अंतर्गत आने वाले 13 जिलों की सभी तहसीलों से कुल 1103 अभ्यर्थियों को बुलावा पत्र जारी किए गए थे। इनमें से 874 अभ्यर्थी भर्ती स्थल पर पहुंचे, जो कुल बुलाए गए अभ्यर्थियों का 79.23 प्रतिशत है। 13 जिलों के अभ्यर्थियों के लिए हुई भर्ती इस भर्ती रैली में औरैया, चित्रकूट, कन्नौज, बांदा, महोबा, हमीरपुर, बाराबंकी, गोंडा, कानपुर देहात, उन्नाव, कानपुर नगर, फतेहपुर और लखनऊ जिलों के अभ्यर्थी शामिल हुए। भर्ती प्रक्रिया के दौरान अभ्यर्थियों के दस्तावेजों की जांच और अन्य आवश्यक चरण पूरे किए गए। 8 फरवरी को अग्निवीर तकनीकी श्रेणी की भर्ती भर्ती कार्यालय के अनुसार 8 फरवरी को अग्निवीर तकनीकी श्रेणी के लिए भर्ती रैली आयोजित की जाएगी। इसमें औरैया, कानपुर देहात, कन्नौज, चित्रकूट, उन्नाव, बांदा और लखनऊ जिले की सभी तहसीलों से आने वाले अभ्यर्थी भाग लेंगे। दलालों से बचने की अपील सेना की ओर से अभ्यर्थियों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है। भर्ती कार्यालय ने स्पष्ट किया है कि सेना में चयन प्रक्रिया पूरी तरह निष्पक्ष और पारदर्शी है। किसी भी तरह के दलाल या गलत तरीके से चयन का दावा करने वालों से दूर रहने की अपील की गई है।
https://ift.tt/vXBjohG
🔗 Source:
Visit Original Article
📰 Curated by:
DNI News Live

Leave a Reply