लखनऊ के स्कूल में फेयरवेल पार्टी के दौरान बच्चों के चाऊमीन खाने को लेकर उन्हें सस्पेंड करना का मामला सामने आया है।आरोप हैं कि स्टूडेंट्स के कई बार चाउमीन लेने की जानकारी जब प्रिंसिपल को हुईं तो उन्होंने स्टूडेंट्स को 2 दिन के लिए स्कूल आने पर रोक लगा दी। साथ ही उन्हें सख्त चेतावनी देते हुए कार्रवाई की जद में आने की बात भी कही गई। इस बीच अचानक से हुई कार्रवाई से स्टूडेंट्स के पेरेंट्स भी हैरान-परेशान हैं।
ये था पूरा मामला जानकारी के मुताबिक राजधानी के चिनहट स्थिति सेंट मेरी स्कूल में पहली फरवरी को हाईस्कूल के स्टूडेंट्स की फेयरवल पार्टी थी। इवेंट के बाद स्कूल प्रिंसिपल की तरफ से ऑफिसियल ग्रुप में एक ऑडियो भेज उन स्टूडेंट्स के खिलाफ कार्रवाई की बात कही गई, जिन्होंने कई बार फूड काउंटर से चाऊमीन ली थी। साथ ही उन्हें स्कूल आने से रोकते हुए 2 दिन के सस्पेंड कर दिया गया। ये भी कहा गया कि आगे की कार्रवाई की जानकारी मंगलवार शाम को दी जाएगी। घटना के बाद जब अगले दिन 2 फरवरी को स्टूडेंट्स पहुंचे, तो आरोप है कि प्रिंसिपल ने उन्हें डंडा लेकर दौड़ा लिया। ये बीच सस्पेंड हुए 9वीं छात्रों के पेरेंट्स ने स्कूल पर मनमानी का आरोप लगाया हैं।
https://ift.tt/BPrGHnc
🔗 Source:
Visit Original Article
📰 Curated by:
DNI News Live

Leave a Reply