DniNews.Live

Fast. Fresh. Sharp. Relevant News

लखनऊ के न्यू ताज होटल में लगी भीषण आग:बेसमेंट में धुआं भरा; 300 लोगों को बाहर निकाला, ढाई घंटे में आग पर काबू पाया

लखनऊ में न्यूज ताज होटल की निर्माणाधीन बिल्डिंग में भीषण आग लग गई। CNC मशीन में शॉर्ट सर्किट से आग लगी। कुछ ही सेकेंड में पूरा बेसमेंट आग की चपेट में आ गया। घटना के वक्त 300 मजदूर बिल्डिंग में काम कर रहे थे। उन्हें आनन-फानन में सुरक्षित निकाला गया। बिल्डिंग के बेसमेंट में पेंट रखा था। जिससे आग तेजी से फैली। पूरी बिल्डिंग में धुआं भर गया था। इसकी वजह से रेस्क्यू करने में काफी परेशानी हुई। बीए सेट पहनकर फायर ब्रिगेडकर्मी बिल्डिंग में घुसे। ढाई घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। घटना गोमती नगर के विभूतिखंड इलाके की है। होटल के मालिक अनिल सिंह यूपी के 5वें सबसे अमीर आदमी हैं। उन्होंने कथित तौर पर ताज होटल समूह से फ्रेंचाइजी ली है। 3 तस्वीरें देखिए… अब पढ़िए पूरा मामला… गोमती नगर के विभूति खंड में न्यू ताज होटल की 16 मंजिल की बिल्डिंग का निर्माण चल रहा है। करीब 300 मजूदर होटल के निर्माण में लगे हुए हैं। दोपहर करीब 3 बजे होटल के बेसमेंट में मजदूर CNC मशीन से पत्थर कटाई का काम कर रहे थे। इस दौरान मशीन में शार्ट-सर्किट से आग लग गई। मजदूर कुछ समझ पाते इससे पहले आग पास में ही रखे पेंट और फिर बिल्डिंग की फिनिशिंग के लिए रखे फॉम-प्लाई ओर दूसरे मटीरियल में फैल गई। प्लास्टिक सामान से भड़की आग
बेसमेंट फर्स्ट में लगी आग बेसमेंट-2 में फैल गई। यहां रखी निर्माण सामग्री आग की चपेट में आ गई, जिससे पूरे परिसर में धुआं भर गया। बेसमेंट में बिजली के तार भी रखे हुए थे। आशंका है कि इन्हीं तारों के संपर्क में आने से आग और भड़की, जिसके बाद स्थिति गंभीर हो गई। 40 फायर कर्मी आग बुझाने में जुटे
होटल प्रबंधन की सूचना पर इंदिरानगर, पीजीआई, चौक, गोमतीनगर और हजरतगंज से फायर ब्रिगेड की गाड़ियां आईं। करीब 40 फायर कर्मी आग बुझाने में जुटे। फायर ब्रिगेड की गाड़ियों से हौज पाइप बेसमेंट-1 तक पहुंचाकर आग बुझाई गई। बेसमेंट- 2 में पाइप नहीं पहुंच पाने के कारण आग बुझाने में कठिनाई हुई। होटल के एक हिस्से में आग और धुएं पर काबू पा लिया गया है, लेकिन जिस मुख्य हिस्से में आग लगी थी। देर शाम तक उसको भी काबू कर लिया गया। अब पढ़िए प्रत्यक्षदर्शियों ने जो कहा… आधे घंटे बाद फायर ब्रिगेड की गाड़ी पहुंची प्रत्यक्षदर्शी अब्दुला ने बताया- होटल में काम कर रहे मजदूरों ने आस-पास की बिल्डिंग से पानी लेकर आग बुझाने की कोशिश की। करीब आधे घंटे बाद फायर ब्रिगेड की गाड़ी मौके पर पहुंची और आग बुझाना शुरू किया। मजदूर संजीवन बोले- फोन कर बताया
मजदूर संजीवन ने बताया- हम लोग होटल की ऊपरी मंजिल में काम कर रहे थे। आग लगने के बाद हम लोगों को ठेकेदार ने फोन करके बताया। सूचना मिलते ही हम सारे काम छोड़ कर सीढ़ियों से नीचे उतर गए। बिल्डिंग के बाहर मजदूरों की भीड़ जुट गई। मजदूर मोनी बोले-जान बचाकर भागे
मजदूर मोनी ने बताया- सभी मजदूर आग लगने के बाद डर के भागने लगे थे। जिसको जैसे मिला वो अपनी जान बचाकर भागा। होटल के बाहर अफरा-तफरी का माहौल था। कुछ समझ नहीं आ रहा था कि क्या किया जाए। अब पढ़िए होटल मालिक का प्रोफाइल… यूपी के पांचवें सबसे अमीर आदमी कारोबारी अनिल सिंह होटल का निर्माण कर रहे है। उन्होंने ताज ग्रुप से फ्रेंचाइजी ली है। वे एपको इंफ्राटेक प्राइवेट लिमिटेड कंपनी के मालिक हैं। इनके छोटे भाई विनोद जॉइंट मैनेजिंग डायरेक्टर हैं। इनके पास अपने चार्टर्ड प्लेन भी हैं। कंपनी का पंजीकृत कार्यालय लखनऊ और कॉर्पोरेट ऑफिस गुणगांव में है। अनिल सिंह मूलरूप से अयोध्या जिले की मिल्कीपुर तहसील की ग्राम पंचायत उपाध्यायपुर जमुनियामऊ के रहने वाले हैं। साल 2023 की हुरून इंटरनेशलन की इंडिया रिच लिस्ट में उनका नाम देश के 478वें और यूपी में पांचवें नंबर पर आया था। इस लिस्ट में कंपनी एपको इंफ्राटेक की माली हैसियत 4200 करोड़ बताई गई है। ………………………………. यह खबर भी पढ़ें लखनऊ में चाइनीज मांझे से बिजली कर्मी की गर्दन कटी: बाइक से ड्यूटी जाते समय हुआ हादसा, 26 घंटे में 3 घटनाएं लखनऊ में एक और युवक चाइनीज मांझे की चपेट में आ गया। उसकी गर्दन कट गई। उसे डॉ. राम मनोहर लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया गया। उपचार के बाद उसे छुट्‌टी दे दी गई। घायल की पहचान संविदा बिजली कर्मी सुधीर कुमार के रूप में हुई है। यहां पढ़ें पूरी खबर


https://ift.tt/LCRkSv6

🔗 Source:

Visit Original Article

📰 Curated by:

DNI News Live

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *