लखनऊ की कैंट विधानसभा में शुक्रवार को कंबल वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम को उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री बृजेश पाठक ने संबोधित किया। इस दौरान महानगर अध्यक्ष आनंद द्विवेदी के साथ मिलकर जरूरतमंद लोगों को ठंड से बचाव के लिए कंबल वितरित किए गए। सामाजिक सहयोग और मानवता का संदेश कार्यक्रम को संबोधित करते हुए उप मुख्यमंत्री बृजेश पाठक ने कहा कि इस तरह के आयोजन न केवल जरूरतमंदों को तत्काल राहत प्रदान करते हैं, बल्कि समाज में आपसी सहयोग, संवेदनशीलता और मानवता की भावना को भी मजबूत करते हैं। उन्होंने कहा कि सर्दी के मौसम में जरूरतमंदों की मदद करना सामाजिक जिम्मेदारी है, जिसमें सभी को आगे आना चाहिए। कई जनप्रतिनिधियों और कार्यकर्ताओं का रहा सहयोग कार्यक्रम की जानकारी देते हुए मीडिया प्रभारी प्रवीण गर्ग ने बताया कि कंबल वितरण को सफल बनाने में पूर्व महापौर संयुक्ता भाटिया, सी.पी. अवस्थी, राकेश श्रीवास्तव, देवेंद्र शुक्ला, मान सिंह, विनायक पांडेय, राजन वर्मा, महेंद्र राजपूत, मानस बाहरी, पार्षद गिरीश मिश्रा, श्रावण नायक, नरेंद्र पाल, सुधीर मिश्रा ‘बबलू’, आशीष हितैषी, सुशील तिवारी, राजू गांधी, चरनजीत गांधी और पीयूष दीवान का विशेष योगदान रहा।
https://ift.tt/XhLg45N
🔗 Source:
Visit Original Article
📰 Curated by:
DNI News Live

Leave a Reply