DniNews.Live

Fast. Fresh. Sharp. Relevant News

लखनऊ एयरपोर्ट से मस्कट और बेंगलुरु की फ्लाइट रद्द:गुवाहाटी, आइजोल, रियाद, रांची और पटना जाने वाली उड़ाने लेट

उत्तर भारत में लगातार खराब मौसम और घने कोहरे का असर अब हवाई सेवाओं पर भी साफ दिखने लगा है। लखनऊ के चौधरी चरण सिंह अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट से जाने वाली कई घरेलू और अंतरराष्ट्रीय उड़ानें शनिवार को तय समय पर उड़ान नहीं भर सकीं। कम विजिबिलिटी और मौसम संबंधी बाधाओं के चलते कुछ फ्लाइटें देरी से रवाना हुईं, जबकि दो उड़ानों को रद्द करना पड़ा। गुवाहाटी और आइजोल की फ्लाइट 1 घंटे 15 मिनट लेट इंडिगो की फ्लाइट संख्या 6E 146, जो गुवाहाटी और आइजोल के लिए सुबह 7:55 बजे रवाना होनी थी, घने कोहरे के कारण 9:10 बजे उड़ान भर सकी। दोनों सेक्टरों में यह फ्लाइट करीब 1 घंटे 15 मिनट की देरी से चली। रियाद जाने वाली उड़ान में सबसे ज्यादा देरी खराब मौसम का सबसे ज्यादा असर रियाद (RUH) जाने वाली उड़ान संख्या XY 334 पर पड़ा। यह फ्लाइट सुबह 10 बजे के बजाय दोपहर 12:50 बजे रवाना हुई। कम दृश्यता के कारण करीब 2 घंटे 50 मिनट की देरी दर्ज की गई। रांची और पटना की फ्लाइट भी प्रभावित इंडिगो की फ्लाइट 6E 6902, जो रांची और पटना सेक्टर को कवर करती है, मौसम खराब होने के चलते अपने तय समय 10:30 बजे के बजाय 10:45 बजे रवाना हुई। इसमें करीब 15 मिनट की देरी हुई। मस्कट और बेंगलुरु की फ्लाइट रद्द घने कोहरे और परिचालन संबंधी दिक्कतों के कारण मस्कट जाने वाली एयर इंडिया एक्सप्रेस की फ्लाइट IX 149 को रद्द कर दिया गया। वहीं अकासा एयर की बेंगलुरु जाने वाली फ्लाइट QP 1401 भी खराब मौसम के चलते निरस्त रही।


https://ift.tt/kMNei0r

🔗 Source:

Visit Original Article

📰 Curated by:

DNI News Live

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *