राजधानी लखनऊ में खराब मौसम के चलते शुक्रवार को हवाई यातायात बुरी तरह प्रभावित रहा। कम दृश्यता और प्रतिकूल मौसम परिस्थितियों के कारण चौधरी चरण सिंह अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर कई उड़ानों को या तो रद्द करना पड़ा या फिर निर्धारित समय से काफी देरी से संचालित किया गया। इससे यात्रियों को घंटों तक एयरपोर्ट पर इंतजार करना पड़ा और उनकी आगे की यात्रा योजनाएं भी प्रभावित हुईं। दिल्ली की दो उड़ानें रद्द, यात्रियों को हुई सबसे ज्यादा परेशानी खराब मौसम का सबसे अधिक असर दिल्ली रूट पर देखने को मिला। एयर इंडिया की उड़ान AI-2499 (लखनऊ-दिल्ली) और इंडिगो की उड़ान 6E-2107 (लखनऊ-दिल्ली) को रद्द कर दिया गया। अचानक उड़ान निरस्त होने से यात्रियों को वैकल्पिक उड़ानों और रिफंड के लिए एयरलाइंस काउंटरों पर भटकना पड़ा। अंतरराष्ट्रीय उड़ानें भी देरी का शिकार मौसम की मार अंतरराष्ट्रीय उड़ानों पर भी पड़ी। दुबई, शारजाह, दम्माम और रियाद से जुड़ी उड़ानें अपने तय समय से देरी से लखनऊ पहुंचीं। यात्रियों ने बताया कि उड़ानों की सही जानकारी समय पर नहीं मिलने से परेशानी और बढ़ गई। देरी से संचालित हुईं ये प्रमुख उड़ानें XY-896 (दम्माम) – सुबह 05:15 की जगह 11:40 पर 6E-1424 (शारजाह) – सुबह 07:05 की उड़ान 09:26 पर IX-1026 (मुंबई) – 08:35 की उड़ान 10:13 पर XY-333 (रियाद) – 09:00 की उड़ान 11:40 पर IX-194 (दुबई) – 11:30 की उड़ान 11:57 पर 6E-453 (हैदराबाद) – 13:55 की उड़ान 14:20 पर 6E-6522 (रायपुर) – 15:40 की उड़ान 16:17 पर 6E-925 (पटना) – 16:10 की उड़ान 16:26 पर एयरपोर्ट प्रशासन ने जारी की एडवाइजरी एयरपोर्ट प्रशासन ने यात्रियों से अपील की है कि वे हवाई अड्डे पहुंचने से पहले अपनी उड़ान की स्थिति संबंधित एयरलाइंस से जरूर जांच लें। मौसम में सुधार होने के बाद ही संचालन सामान्य होने की संभावना जताई जा रही है।
https://ift.tt/UMxZt8v
🔗 Source:
Visit Original Article
📰 Curated by:
DNI News Live

Leave a Reply