राजधानी लखनऊ में खराब मौसम के चलते सोमवार को हवाई यातायात प्रभावित रहा। चौधरी चरण सिंह अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट से उड़ान भरने वाली एक फ्लाइट को रद्द करना पड़ा, जबकि दिल्ली, इंदौर, दुबई और कोलकाता जाने वाली कई उड़ानें तय समय से देरी से रवाना हुईं। इससे यात्रियों को एयरपोर्ट पर घंटों इंतजार करना पड़ा। दिल्ली जाने वाली फ्लाइट रद्द खराब मौसम की वजह से लखनऊ से दिल्ली जाने वाली एयर इंडिया की फ्लाइट AI-2499 (निर्धारित समय 07:10 बजे) को रद्द कर दिया गया। सुबह के समय उड़ान निरस्त होने से बड़ी संख्या में यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा। कई उड़ानें देरी से संचालित मौसम की खराबी के चलते अन्य उड़ानों का संचालन भी प्रभावित रहा। इंडिगो और एयर इंडिया की कई फ्लाइटें अपने निर्धारित समय से देरी से रवाना हुईं। इंडिगो 6E-6614 (लखनऊ–दिल्ली): 18:40 के बजाय 19:00 बजे इंडिगो 6E-7422 (लखनऊ–इंदौर): 19:00 के बजाय 19:25 बजे इंडिगो 6E-098 (लखनऊ–दम्माम): 20:00 के बजाय 20:55 बजे इंडिगो 6E-856 (लखनऊ–कोलकाता): 21:10 के बजाय 22:41 बजे एयर इंडिया AI-1720 (लखनऊ–दिल्ली): 21:40 के बजाय 22:35 बजे यात्रियों को करना पड़ा इंतजार उड़ानों में देरी और एक फ्लाइट के रद्द होने से यात्रियों को एयरपोर्ट पर लंबा इंतजार करना पड़ा। एयरपोर्ट प्रशासन के मुताबिक मौसम में सुधार के बाद उड़ानों का संचालन सामान्य करने की कोशिश की गई, जबकि यात्रियों से एयरलाइन से संपर्क में रहने की अपील की गई है।
https://ift.tt/nFDPltv
🔗 Source:
Visit Original Article
📰 Curated by:
DNI News Live

Leave a Reply