लखनऊ एयरपोर्ट कोका-कोला कंपनी के चार्टर्ड अकाउंटेंट (CA) की मौत हो गई। उन्हें शनिवार रात 10:30 बजे एअर इंडिया की फ्लाइट पकड़नी थी। जाम में फंसने की वजह से काफी देर हो चुकी थी। वह एयरपोर्ट पहुंचे। पार्किंग में गाड़ी लगाने के बाद काउंटर की ओर बढ़े। इसी दौरान गिर पड़े फिर उठ नहीं पाए। एयरपोर्ट पर तैनात सुरक्षाकर्मियों ने उन्हें तुरंत CPR देना शुरू किया। कुछ सुरक्षाकर्मी स्ट्रेचर ले आए। उन्हें स्ट्रेचर पर लिटाया गया। इस दौरान सुरक्षाकर्मी लगातार CPR दे रहे थे। स्ट्रेचर से एम्बुलेंस तक ले जाया गया। इस दौरान भी CPR जारी रहा। लोकबंधु अस्पताल पहुंचाया तो वहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। मृतक की पहचान अनूप कुमार पांडेय (42) के रूप में हुई। वह मूलरूप से कानपुर के कल्याणपुर के रहने वाले थे। कोका-कोला में CA के तौर बेंगलुरु में कार्यरत थे। 5 दिन पहले कानपुर तेरहवीं में शामिल होने आए थे। मृतक के भांजे ने कहा है कि एयरपोर्ट अथॉरिटी ने समय पर इलाज नहीं दिलवाया नहीं तो हमारे मामा बच जाते। CPR देने की 3 तस्वीरें देखिए… बेंगलुरु में ही परिवार के साथ रहते थे जानकारी के अनुसार, अनूप बेंगलुरु में पत्नी पूजा, बेटे और बेटी के साथ रहते थे। कानपुर में अपने किसी परिचित के यहां तेरहवीं में आए थे। यहां से रविवार को लौट रहे थे। उनके पास एअर इंडिया का दिल्ली और फिर वहां से बेंगलुरु का टिकट मिला है। दिल्ली वाली फ्लाइट का समय रात के 10:30 बजे था। कार पार्क करने के बाद तबीयत बिगड़ी शुक्रवार शाम को वह कार से लखनऊ के लिए निकले। यहां उन्हें जाम में फंसने की वजह से काफी देर हो रही थी। पुलिस के मुताबिक, देरी हो रही थी इस वजह से काफी तनाव में थे। पार्किंग के बाद भागदौड़ के दौरान उनकी तबीयत बिगड़ गई। वह फर्श पर गिर पड़े थे। सुरक्षाकर्मियों ने तुरंत उन्हें रिवाइव करने की कोशिश की। भाई की मौजूदगी में कराया गया पोस्टमॉर्टम पुलिस की सूचना के बाद कानपुर से उनके भाई अनिल लखनऊ पहुंचे। उनकी मौजूदगी में रविवार को मृतक का पोस्टमॉर्टम कराया गया। फ्लाइटें लगातार रद्द होने के कारण अनूप की पत्नी और बच्चे बेंगलुरु से लखनऊ के लिए कार से आ रहे हैं। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। हमें सीधे मौत के बाद सुबह जानकारी दी मृतक CA अनूप पांडेय के भांजे अतुल दीक्षित ने कहा- एयरपोर्ट पर मेरे मामा को कोई मदद नहीं मिली। अगर समय पर इलाज मिल जाता तो वह बच जाते। कुछ वीडियो देखे हैं जिनमें लोग उनको हाथ से सहलाते हुए दिख रहे हैं। एम्बुलेंस भी देर से मिली। हमें कोई जानकारी नहीं दी गई। सवेरे तब सूचना दी जब उनकी लोकबंधु अस्पताल में मौत हो चुकी थी। एयरपोर्ट पर यात्रियों की सुविधा और मदद के लिए एम्बुलेंस मौजूद रहनी चाहिए। ———————— ये खबर भी पढ़िए… गोवा नाइट क्लब में आग, कानपुर के युवक की मौत:22 महीने पहले नौकरी करने गया; पटाखे से भड़की आग, 25 ने दम तोड़ा गोवा के नाइट क्लब में शनिवार देर रात सिलेंडर विस्फोट और आग लगने से 25 लोगों की मौत हो गई। आग से कानपुर के कल्याणपुर के युवक ने भी दम तोड़ा है। मौत की जानकारी मिलने के बाद घर पर मातम छाया है। परिवार के लोग शव लेने के लिए गोवा रवाना हुए हैं। (पूरी खबर पढ़िए)
https://ift.tt/e8V9uQk
🔗 Source:
Visit Original Article
📰 Curated by:
DNI News Live

Leave a Reply