DniNews.Live

Fast. Fresh. Sharp. Relevant News

लखनऊ एयरपोर्ट पर 8 फ्लाइट रद्द, 25 से ज़्यादा लेट:दिल्ली, दुबई, शारजाह और अहमदाबाद रूट पर सबसे ज़्यादा असर, सूचना में देरी पर यात्रियों का गुस्सा फूटा

चौधरी चरण सिंह इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर मंगलवार का दिन यात्रियों के लिए परेशानी भरा रहा। सुबह से ही उड़ान संचालन बिगड़ा रहा। मौसम, तकनीकी और एयर ट्रैफिक देरी के चलते 8 उड़ानें रद्द कर दी गईं, जबकि दो दर्जन से अधिक फ्लाइट्स देरी से उड़ान भरीं। देर से मिली सूचना और लगातार बदलते समय ने यात्रियों को बेहाल कर दिया। सबसे ज्यादा संकट सुबह 8 से 10 बजे के बीच देखने को मिला, जब घरेलू और अंतरराष्ट्रीय दोनों तरह की फ्लाइट्स बैक-टू-बैक लेट होती रहीं। चेक-इन काउंटरों पर लंबी कतारें लग गईं और यात्रियों ने एयरलाइन स्टाफ से झड़प भी की। दिल्ली फ्लाइट 6E-2056 से नाराज़गी फूटी—यात्री बोले: मीटिंग छूट गई लखनऊ से दिल्ली जाने वाली इंडिगो की फ्लाइट 6E-2056 की देरी से यात्रियों का गुस्सा उबल पड़ा। विमान का निर्धारित समय सुबह 7:45 था जिसके कारण यात्री एक घंटे पहले सुबह पहुंचे 6:45 पर पहुंचे जहां उन्हें नया समय सुबह 9:50 बताया गया। जिससे कई यात्रियों ने एयरलाइन काउंटर पर शिकायत दर्ज कराई कि उन्हें समय पर अलर्ट नहीं मिला। दिल्ली में मीटिंग और अपॉइंटमेंट वाले यात्रियों को अपना शेड्यूल बदलना पड़ा। अंतरराष्ट्रीय उड़ानों पर भी बड़ा असर सिर्फ घरेलू नहीं, अंतरराष्ट्रीय कनेक्टिविटी भी बेपटरी रही। अबूधाबी–लखनऊ (6E-1416): 3 घंटे की देरी शारजाह–लखनऊ (6E-1424): 1:20 घंटे लेट लखनऊ–दुबई (FZ-444): 20 मिनट लेट इन उड़ानों की देरी से कई यात्रियों की कनेक्टिंग फ्लाइट्स भी प्रभावित हुईं। घरेलू उड़ानों की लंबी लिस्ट लेट—दिल्ली, अहमदाबाद, गोवा मार्ग सबसे ज्यादा प्रभावित दिनभर में लगातार उड़ानें प्रभावित होती रहीं। कई विमान एयरपोर्ट पर होल्ड पर रखे गए, जिससे रनवे पर भी दबाव बढ़ा। लेट आने/जाने वाली प्रमुख उड़ानें: 6E-608 (हैदराबाद–लखनऊ): 35 मिनट 6E-935 (अहमदाबाद–लखनऊ): 50 मिनट 6E-2159 (दिल्ली–लखनऊ): 49 मिनट 6E-7422 (इंदौर–लखनऊ): 58 मिनट 6E-6167 (हैदराबाद–लखनऊ): 1 घंटा 6E-758 (लखनऊ–दिल्ली): 2 घंटे 6E-399 (लखनऊ–गोवा): 1:35 घंटा 6E-6968 (लखनऊ–अहमदाबाद): 1:20 घंटा 6E-6615 (लखनऊ–दिल्ली): 2 घंटे 6E-7027 (लखनऊ–जयपुर): 1 घंटा दिनभर में 8 फ्लाइट्स रद्द—यात्रियों को दूसरी बुकिंग तक करनी पड़ी एयरपोर्ट प्रबंधन को संचालन बाधित होने के कारण कई उड़ानें रद्द करनी पड़ीं। इनमें ज्यादातर मुंबई, बेंगलुरु और कोलकाता रूट की फ्लाइट्स शामिल रहीं। रद्द उड़ानें: 6E-2441 (लखनऊ–मुंबई) 6E-2442 (मुंबई–लखनऊ) 6E-451 (बेंगलुरु–लखनऊ) 6E-856 (कोलकाता–लखनऊ) 6E-6469 (लखनऊ–कोलकाता) 6E-903 (बेंगलुरु–लखनऊ) 6E-906 (लखनऊ–बेंगलुरु) 6E-6354 (लखनऊ–बेंगलुरु) यात्री बोले—“एयरलाइन पहले बताती तो हम घर से देर में निकलते” कई यात्रियों ने शिकायत की कि एयरलाइन समय पर मैसेज या कॉल अलर्ट नहीं देती है। एक यात्री ने कहा, “साढ़े छह बजे घर से निकले और एयरपोर्ट पहुंचकर पता चला कि फ्लाइट दो घंटे लेट है, क्या फायदा ऐसी जानकारी का?” अगले कुछ दिनों में भी उड़ानों पर असर की आशंका एयरपोर्ट अधिकारियों का कहना है कि मौसम और एयर ट्रैफिक की वजह से देरी का सिलसिला आगे भी जारी रह सकता है। एयरलाइन कंपनियों को यात्रियों को समय से सूचना देने के निर्देश जारी किए गए हैं।


https://ift.tt/WVhqv8L

🔗 Source:

Visit Original Article

📰 Curated by:

DNI News Live

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *