मिर्जापुर-रीवा राष्ट्रीय राजमार्ग पर स्थित लहुरियादह गांव में कोहरे के कारण एक बाइक अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई। इस हादसे में बाइक चालक और पीछे बैठी महिला गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें अस्पताल ले जाने पर चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। देखिए घटना के बाद की 2 तस्वीरें… मध्य प्रदेश के मऊगंज जिले की थी महिला मृतकों की पहचान भैसोड़ बलाय पहाड़ गांव निवासी 25 वर्षीय विनोद कुमार कोल और मध्यप्रदेश के मऊगंज जिले के शाहपुर थाना क्षेत्र के राजाधौ गांव निवासी 40 वर्षीया सेम्मू देवी पत्नी सुखलाल के रूप में हुई है। दोनों शुक्रवार देर रात ड्रमंडगंज बाजार से दुकान का सामान लेकर घर लौट रहे थे तभी लहुरियादह गांव स्थित एचपी पेट्रोल पंप और जायसवाल ढाबा से लगभग सौ मीटर आगे घना कोहरा होने के कारण बाइक अनियंत्रित हो गई। बाइक डिवाइडर से टकराई और चालक व महिला सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। अस्पताल ले जाने पर डॉक्टरों ने किया मृत घोषित स्थानीय लोगों की सूचना पर एसआई सुभाष यादव और हेड कांस्टेबल बिजेंद्र राय मौके पर पहुंचे। उन्होंने गंभीर रूप से घायल दोनों व्यक्तियों को एंबुलेंस से प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र हलिया भिजवाया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पति के साथ चाय-पान की दुकान चलाती थी महिला भैसोड़ बलाय पहाड़ गांव निवासी शैलेन्द्र कुमार केसरवानी ने बताया कि सेम्मू देवी पिछले छह महीने से अपने पति के साथ भैसोड़ बलाय पहाड़ गांव में नेशनल हाईवे के किनारे चाय-पान की दुकान चलाती थीं। वह ड्रमंडगंज बाजार में सामान लेने गई थीं और घर लौटते समय हादसे का शिकार हो गईं। इस संबंध में थानाध्यक्ष भारत सुमन ने बताया ”लहुरियादह गांव में डिवाइडर से टकराने से बाइक चालक और पीछे बैठी महिला की मौत हो गई है। शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और घटना की जांच की जा रही है”।
https://ift.tt/Cca8wOb
🔗 Source:
Visit Original Article
📰 Curated by:
DNI News Live

Leave a Reply