DniNews.Live

Fast. Fresh. Sharp. Relevant News

रोडवेज बस ने ट्रैक्टर-ट्रॉली को पीछे से टक्कर मारी:फर्रुखाबाद में एक दर्जन से अधिक यात्री घायल, बस-ट्रैक्टर चालक फरार, बड़ा हादसा टला

इटावा-बरेली हाईवे पर शुक्रवार शाम को रोहिल्ला चौराहे के पास एक भीषण हादसा हो गया। रोडवेज बस ने तेज रफ्तार से ट्रैक्टर-ट्रॉली को जोरदार टक्कर मार दी, जिसमें बस में सवार लगभग 20 यात्री घायल हो गए। बस में 50-55 यात्री थे, लेकिन अच्छी बात यह रही कि कोई मौत नहीं हुई और बड़ा हादसा टल गया। टक्कर के बाद हाईवे पर लंबा जाम लग गया। बस चालक, कंडक्टर और ट्रैक्टर चालक मौके से फरार हो गए। पुलिस ने कड़ी मशक्कत से जाम खुलवाया और घायलों को अस्पताल पहुंचाया। देखिए तस्वीरें.. जानिए पूरा मामला फर्रुखाबाद के ग्राम जुझाइया निवासी मदनपाल का ट्रैक्टर बजरी का धर्मकांटा कराकर मोहम्मदाबाद की ओर जा रहा था। पीछे से बेवर डिपो की रोडवेज बस तेजी से आई और ट्रैक्टर-ट्रॉली में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज थी कि बस और ट्रॉली दोनों क्षतिग्रस्त हो गए। बस में सवार यात्री आगे-पीछे गिर पड़े और चीख-पुकार मच गई। घायल और फरार चालक घायलों में नीम करोरी निवासी सुंदरम (31 वर्ष) और उनकी दो साल की बेटी दिशा, लखीमपुर खीरी की आरती (24 वर्ष) पुत्री कमला प्रसाद, पार्वती (33 वर्ष) पत्नी प्रदीप शामिल हैं। कुल करीब 20 यात्री घायल हुए। सभी को तुरंत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मोहम्मदाबाद ले जाया गया। वहां डॉ. जितेंद्र यादव ने प्राथमिक उपचार किया। बस चालक और कंडक्टर टक्कर के बाद मौके से भाग निकले। ट्रैक्टर चालक भी फरार हो गया। पुलिस और राहत कार्य सूचना मिलते ही डायल 112 की टीम, कोतवाली प्रभारी विनोद कुमार शुक्ला और क्षेत्राधिकारी अजय वर्मा मौके पर पहुंचे। पुलिस ने क्रेन की मदद से बस और ट्रैक्टर को सड़क से हटवाया। लंबे जाम के बाद यातायात सुचारु हुआ। पुलिस अब फरार चालकों की तलाश कर रही है और हादसे की जांच जारी है। क्षेत्राधिकार अजय वर्मा ने बताया- कोई बड़ी घटना नहीं हुई है लगभग 20 लोगों को हल्की-फुल्की चोटे आई घायलों का सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मोहम्दाबाद पर ईलाज किया जा रहा है।


https://ift.tt/Im2aPtd

🔗 Source:

Visit Original Article

📰 Curated by:

DNI News Live

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *