DniNews.Live

Fast. Fresh. Sharp. Relevant News

रोटरी क्लब मेरठ ने लगाया निशुल्क मेडिकल कैंप:400 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण

रोटरी क्लब मेरठ द्वारा अध्यक्ष रो. पंकज कंसल की अध्यक्षता में आनंद हॉस्पिटल मेरठ एवं मेरठ बार एसोसिएशन के सहयोग से 4 फरवरी को नानक चंद सभागार, कचहरी परिसर में एक निशुल्क मेडिकल कैंप का आयोजन किया गया। मेडिकल कैंप में विभिन्न विशेषज्ञ डॉक्टरों द्वारा मरीजों की जांच व परामर्श निशुल्क दिया गया। कैंप में कार्डियोलॉजिस्ट डॉ. ममतेश गुप्ता, एमडी फिजिशियन डॉ. अभिषेक सिंह, एमडी डर्मेटोलॉजिस्ट डॉ. अंकिता सिंह, एमडी आयुर्वेद डॉ. आलोक शर्मा, एमएस ऑर्थोपेडिक्स डॉ. राहुल चौहान, एमडी ऑर्थोपेडिक डॉ. तुषार आनंद एवं डॉ. सौरभ अग्रवाल ने सेवाएं प्रदान कीं। कैंप के दौरान 60 लोगों की ईसीजी जांच, 250 लोगों की कोलेस्ट्रॉल जांच, 130 लोगों की कैल्शियम जांच, 120 लोगों की आंखों की जांच की गई। इसके साथ ही 300 लोगों को फिजिशियन, 70 को आयुर्वेदिक एवं 80 लोगों को त्वचा रोग संबंधी परामर्श दिया गया। कुल मिलाकर लगभग 400 लोगों ने स्वास्थ्य जांच कराकर डॉक्टरों से परामर्श प्राप्त किया। कैंप का मुख्य उद्देश्य जरूरतमंद लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराना और स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ाना रहा। कार्यक्रम को सफल बनाने में रोटरी क्लब मेरठ के अध्यक्ष रो. पंकज कंसल, रो. आलोक बंसल, आनंद हॉस्पिटल के वरिष्ठ चिकित्सक रो. डॉ. आलोक शर्मा, मेरठ बार एसोसिएशन के अध्यक्ष रो. एड. संजय शर्मा, महामंत्री एड. राजेंद्र सिंह राणा, पीपी रो. एड. अजय कुमार, पीपी रो. एड. मनोज बाजपेई, रो. एस. रविचंद्रन, रो. आकाश जैन सहित अन्य सदस्यों का विशेष सहयोग रहा।


https://ift.tt/1cwmHCq

🔗 Source:

Visit Original Article

📰 Curated by:

DNI News Live

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *