DniNews.Live

Fast. Fresh. Sharp. Relevant News

रॉबर्ट्सगंज क्रॉसिंग पर रेलवे ओवरब्रिज का सर्वे शुरू:52 करोड़ की लागत से होगा निर्माण, लंबे समय से थी मांग

सोनभद्र के रॉबर्ट्सगंज क्रॉसिंग पर रेलवे ओवरब्रिज (आरओबी) निर्माण का इंतजार खत्म हो गया है। करीब 52 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाले इस ओवरब्रिज के लिए रेलवे विभाग ने शनिवार से सर्वे कार्य शुरू कर दिया है। चोपन-चुनार रेलमार्ग के विद्युतीकरण के बाद इस रूट पर ट्रेनों की संख्या बढ़ गई है। उत्तर मध्य रेलवे (एनसीआर) प्रयागराज के अंतर्गत इस मार्ग पर वर्तमान में प्रतिदिन 30 ट्रेनें गुजरती हैं। रॉबर्ट्सगंज-खलियारी मार्ग पर स्थित रेलवे क्रॉसिंग (गेट नंबर 37) पर लगातार ट्रेनों के आवागमन के कारण फाटक अक्सर बंद रहता है। इससे क्रॉसिंग के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग जाती हैं। व्यस्त समय में विशेष रूप से लंबा जाम लगता है, जिससे एंबुलेंस जैसी आपातकालीन सेवाओं को भी परेशानी होती है। शादी-विवाह के दिनों में तो वाहन घंटों फंसे रहते हैं। इसी समस्या के समाधान के लिए लंबे समय से रेलवे ओवरब्रिज निर्माण की मांग की जा रही थी। रेलवे विभाग के सर्वेयर तनय मंडल के नेतृत्व में आज सर्वे का कार्य कराया जा रहा है सर्वेयर तनय मंडल ने बताया कि रेलवे ओवरब्रिज निर्माण के लिए सर्वे कार्य किया जा रहा है। उन्होंने उम्मीद जताई कि लेआउट तैयार हो चुका है और जल्द ही निर्माण कार्य शुरू हो जाएगा। बता दे कि सांसद छोटेलाल खरवार ने गत अगस्त में रेलमंत्री अश्वनी वैष्णव से व्यक्तिगत रूप से मिलकर ओवरब्रिज निर्माण का अनुरोध किया था। इससे पहले भी कई जनप्रतिनिधियों और समाजसेवियों ने इस दिशा में पहल की थी। वही नगरवासियो को उम्मीद जागी है कि आरओबी बनने से ट्रेनों को गुजारने के लिए बंद क्रासिंग के बाद लगने वाले जाम की समस्या से निजात मिलेगी।


https://ift.tt/SkXCE3j

🔗 Source:

Visit Original Article

📰 Curated by:

DNI News Live

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *