सुल्तानपुर में घर में घुसकर 13 साल की लड़की की गला काट कर हत्या कर दी गई। लड़की घर में अकेली थी। युवक मौका पाकर उसके घर में घुस गया। फिर लड़की से जबरदस्ती करने लगा। जब लड़की ने विरोध किया, तो युवक ने चाकू से उसका गला काट दिया और भाग गया। इससे लड़की के गले से खून बहने लगा। इसके बावजूद लड़की ने कागज के टुकड़े पर आरोपी का नाम भी लिखा। मौके पर पहुंचे लड़की को गंभीर हालत में सीएचसी ले गए, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है। मामला कूरेभार थाना क्षेत्र का है। अब पढ़िए पूरा मामला… कूरेभार थाने से करीब सवा किमी दूर एक गांव में लड़की अपने दादा के साथ रहती थी। वह कक्षा- 9 की छात्रा थी। 5 भाई-बहनों में तीसरे नंबर पर थी। मंगलवार को वह घर में अकेली थी। तभी गांव का ही एक युवक विनीत उसके घर में घुस गया। उसने लड़की से जबरदस्ती करने की कोशिश की। लड़की ने विरोध किया, तो विनीत ने चाकू से उसका गला काट दिया। मरने से कागज के टुकड़े पर लिखा नाम
लड़की की चीख-पुकार सुनकर आसपास के लोग भागकर उसके घर पहुंचे। घरवाले और आसपास के लोग लड़की को घायल हालत में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गए। वहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। वहीं, सूचना मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंची। पुलिस को जांच में कमरे से एक कागज का टुकड़ा मिला। इस पर लड़की ने आरोपी का नाम विनीत लिखा था। लिखा था- इसी ने सब कुछ किया है। एसओ कूरेभार विजयंत मिश्रा ने बताया- लड़की की गला रेतकर हत्या की गई है। शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया है। परिवार वालों ने विनीत नाम के युवक पर आरोप लगाया है। उसकी तलाश की जा रही है। वहीं, सीओ बल्दीराय आशुतोष कुमार ने बताया कि रंजिश का मामला लग रहा है। आरोपी विनीत की मां को गिरफ्तार कर लिया गया है। विनीत को पकड़ने के लिए पुलिस की टीमें दबिश दे रही हैं। जल्द ही उसे भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा। ————————– ये खबर भी पढ़ें… संभल में कब्रिस्तान की पैमाइश, अफसर बोले-बुलडोजर चलाएंगे, जामा मस्जिद के बगल ढाई बीघा में अवैध कब्जा संभल में जामा मस्जिद के बगल में बने कब्रिस्तान की पैमाइश पूरी हो गई। ढाई बीघा जमीन पर अवैध कब्जा मिला है। DM राजेंद्र पैंसिया ने बताया- 22 मकान और दुकानें चिह्नित की गई हैं। उन्हें नोटिस भेजा जाएगा। अगर उनके पास कोई दस्तावेज हैं तो वे पेश कर सकते हैं। इसके बाद आगे की कानूनी कार्रवाई होगी। पढ़ें पूरी खबर…
https://ift.tt/3Khtouc
🔗 Source:
Visit Original Article
📰 Curated by:
DNI News Live

Leave a Reply