DniNews.Live

Fast. Fresh. Sharp. Relevant News

रेपिस्ट ने लिपिस्टक लगाई, बुर्का पहनकर महिलाओं में छिपा:खुद को डिप्टी SP बताता था; गोवर्धन से दबोचकर पुलिस ने जुलूस निकाला

मथुरा के गोवर्धन में 16 साल की लड़की से रेप करने वाले आरोपी को पुलिस ने पकड़ा है। वह भेष बदलकर गोवर्धन में छिपा था। जिस वक्त आरोपी दबोचा गया, वह बुर्के में था। होठों पर लिपस्टिक लगाकर महिलाओं के बीच छिपकर बैठा था। आरोपी का नाम राजेंद्र सिसौदिया है। वह धौलपुर का रहने वाला है। वह कभी खुद को इंस्पेक्टर और कभी डिप्टी एसपी बताता था। राजेंद्र ने धौलपुर में एक 16 साल की लड़की को रेलवे में नौकरी दिलाने का झांसा देकर घर पर बुलाया था। लड़की के साथ उसका भाई भी आरोपी के घर गया था। लेकिन आरोपी ने लड़की के भाई को डॉक्यूमेंट की फोटोकॉपी कराने के लिए घर से बाहर भेज दिया। आरोप है कि इस दौरान उसने नाबालिग के साथ रेप किया। फिर मौके फरार हो गया था। मंगलवार को पुलिस ने उसका सड़क पर जुलूस निकाला। राजस्थान पुलिस ने आरोपी की गिरफ्तारी पर दस हजार रुपए का इनाम भी घोषित किया था। इसके साथ ही उसके मकान के बाहरी हिस्से पर धौलपुर नगर परिषद ने बीते शुक्रवार को बुलडोजर चलाया था। मंगलवार को धौलपुर पुलिस उसे अपनी कस्टडी में लेकर गई। रेपिस्ट की गिरफ्तारी से जुड़े 4 विजुअल देखिए… अब जानिए पूरा मामला
रेप की वारदात राजस्थान के धौलपुर जिले में 15 दिसंबर की है। 50 साल के राजेंद्र सिसोदिया की मुलाकात पीड़ित लड़की के पिता से एक अस्पताल में हुई थी। इस दौरान राजेंद्र ने बताया- वह RAC बटालियन (राजस्थान सशस्त्र कांस्टेबुलरी) का जवान है। इस दौरान राजेंद्र ने रेलवे पुलिस में नौकरी दिलाने का झांसा देकर 16 साल की नाबालिग लड़की को एडमिट कार्ड के बहाने अपने घर बुलाया। जब लड़की अपने भाई के साथ वहां पहुंची तो आरोपी ने चालाकी से उसके भाई को दस्तावेजों की फोटोकॉपी कराने के बहाने बाहर भेज दिया। भाई के जाते ही उसने नाबालिग के साथ रेप किया और मौके से फरार हो गया। पहचान छुपाकर भाग रहा था जगह-जगह
वारदात के बाद आरोपी अपनी पहचान बदलने के साथ लगातार ठिकाने भी बदल रहा था। वह कभी ट्रैक सूट तो कभी जैकेट पहनकर पुलिस को चकमा दे रहा था। वह खुद को पुलिस इंस्पेक्टर या रिटायर्ड डिप्टी एसपी बताकर लोगों को बेवकूफ कर रहा था। इस दौरान वह पुलिस से भागते-भागते वृंदावन पहुंच गया। यहां गिरफ्तारी से बचने के लिए उसने सिर मुंडवा लिया और बुर्का पहनकर रहने लगा। पुलिस को मुखबिरों से उसकी लोकेशन वृंदावन में मिली थी। पुलिस ने उसकी रेकी की। शक तब हुआ, जब वह महिला की तरह चल रहा था। तभी पुलिस आरोपी के पीछे गई तो वह भागने लगा। पुलिस ने उसे पकड़ लिया और बुर्का हटाने पर देखा तो आरोपी ने अपने सिर को मुंडवा लिया था। आरोपी होठों पर लिपस्टिक भी लगाए हुए था। बर्खास्त किया जा चुका है आरोपी
धौलपुर एसपी विकास सांगवान ने बताया- राजेंद्र सिसोदिया एक शातिर अपराधी है। वह आरएसी बटालियन में तैनात था। लेकिन पॉक्सो, अपहरण और मारपीट जैसी वारदातों के कारण उसे पहले ही बर्खास्त किया जा चुका था। आरोपी पुलिस इंस्पेक्टर, डिप्टी एसपी और पुलिस का अधिकारी बनकर नाबालिग लड़कियों को नौकरी का झांसा देकर शिकार बनाता था। उसके खिलाफ कुल 5 मामले दर्ज हैं। पुलिस ने आरोपी का जुलूस भी निकाला
आरोपी की गिरफ्तारी से पहले बीते शुक्रवार को धौलपुर नगर परिषद ने उसके मकान के अवैध हिस्से पर बुलडोजर भी चलाया था। गिरफ्तारी के बाद कोतवाली पुलिस ने आरोपी राजेंद्र सिसोदिया का धौलपुर शहर की सड़कों से पैदल जुलूस निकाला। जुलूस के दौरान पुलिस ने उसके मुंह से बुर्का हटा दिया था। ———————- ये खबर भी पढ़ें…. स्कूल में बुर्का पहने लड़कों का ‘धुरंधर’ पर डांस, लड़कियां हूटिंग करती रहीं; यूपी पुलिस बोली-एक्शन लेंगे अमरोहा के एक स्कूल में लड़कों ने बुर्का पहनकर ‘धुरंधर’ फिल्म के गाने पर जमकर डांस किया। इसका वीडियो भी सामने आया है। वीडियो में दिख रहा है कि 3 लड़के बुर्के में स्टेज पर आते हैं। वो ‘FA9LA’ सॉन्ग पर डांस करने लगते हैं। तभी कुछ और लड़के स्टेज पर चढ़कर उनके साथ नाचने लगते हैं। पढे़ं पूरी खबर…


https://ift.tt/2WZhApi

🔗 Source:

Visit Original Article

📰 Curated by:

DNI News Live

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *