DniNews.Live

Fast. Fresh. Sharp. Relevant News

रायबरेली में राहुल गांधी के खिलाफ ‘नकली गांधी’ होर्डिंग लगी:मंत्री दिनेश सिंह ने नौ जगहों पर लगवाई होर्डिंग, कांग्रेस ने तुच्छ मानसिकता का प्रतीक बताया

यूपी के कैबिनेट मंत्री दिनेश प्रताप सिंह ने रायबरेली शहर में राहुल गांधी के खिलाफ नौ स्थानों पर होर्डिंग लगवाए हैं। इन होर्डिंग में राहुल गांधी को ‘नकली गांधी’ बताया गया है। शुक्रवार सुबह 4:45 बजे ये होर्डिंग लगाए जाने के बाद कांग्रेस खेमे में हड़कंप मच गया। इन होर्डिंग में मंत्री दिनेश प्रताप सिंह की तस्वीर के साथ भारत माता की एक बड़ी तस्वीर भी लगी है। भारत माता की तस्वीर के दोनों ओर कुछ वक्तव्य लिखे गए हैं, जिनमें कांग्रेस पार्टी और उसके नेताओं पर तीखी टिप्पणी की गई है। राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) दिनेश प्रताप सिंह ने अपने बयान में राहुल गांधी को ‘नकली गांधी’ कहते हुए सवाल उठाया कि ‘गद्दार कौन?’ उन्होंने यह भी कहा कि ‘संपूर्ण देश की देवतुल्य जनता ने कांग्रेस छोड़ा’ और पूछा कि क्या राहुल गांधी उन्हें ‘गद्दार’ कहते हैं, जबकि ममता बनर्जी को ‘वफादार’ बताते हैं। मंत्री सिंह ने ‘गद्दारी’ की परिभाषा को भारत, भारतवासियों, भारतीय संस्कृति और संस्कारों के साथ-साथ प्रभु श्रीराम, सरदार पटेल, सुभाष चंद्र बोस, डॉ. अब्दुल कलाम, फिरोज गांधी और मेनका गांधी के खिलाफ बताया। उन्होंने उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद जिले के व्यवसायी वाड्रा परिवार का भी उल्लेख किया। दिनेश प्रताप सिंह उत्तर प्रदेश सरकार में उद्यान, कृषि विपणन, कृषि, विदेश व्यापार एवं कृषि निर्यात विभाग के राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) हैं। इस पूरे मामले पर उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सचिव अतुल सिंह ने कैबिनेट मंत्री दिनेश प्रताप सिंह की कार्यशैली को ‘तुच्छ मानसिकता’ का प्रतीक बताया। उन्होंने कहा कि नेता प्रतिपक्ष और रायबरेली सांसद राहुल गांधी जनता के हितों के लिए संसद से सड़क तक केंद्र और उत्तर प्रदेश सरकार से लड़ रहे हैं। अतुल सिंह ने यह भी दावा किया कि वर्ष 2027 के विधानसभा चुनाव में भाजपा सरकार को हार का सामना करना पड़ेगा।


https://ift.tt/kPcxhzo

🔗 Source:

Visit Original Article

📰 Curated by:

DNI News Live

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *