DniNews.Live

Fast. Fresh. Sharp. Relevant News

रायबरेली में युवक की हत्या, चार आरोपी गिरफ्तार:फांसी पर लटका मिला था शव, दो पुरुष और दो महिलाएं जेल भेजे गए

रायबरेली में 22 वर्षीय युवक अनुज कुमार की हत्या के मामले में पुलिस ने चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इनमें दो पुरुष और दो महिलाएं शामिल हैं। आरोपियों को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है। यह घटना 5 फरवरी को भदोखर क्षेत्र के परोरा गांव में हुई थी, जहां अनुज का शव फांसी के फंदे से लटका मिला था। बीती 5 फरवरी को सुबह करीब 5 बजे परोरा गांव निवासी अनुज कुमार (पुत्र सुखराम रविदास, उम्र 22 वर्ष) का शव नीम के पेड़ से फांसी के फंदे से लटका हुआ मिला था। ग्रामीणों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने मामले में विधिक कार्यवाही शुरू कर दी थी। पोस्टमार्टम के बाद पुलिस ने अनुज का शव परिजनों को सौंप दिया। हालांकि, परिजनों ने शव का अंतिम संस्कार करने से इनकार कर दिया और हत्या का आरोप लगाते हुए धरने पर बैठ गए। उन्होंने आरोपियों की तत्काल गिरफ्तारी की मांग की। घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने त्वरित कार्रवाई की और नामजद चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। क्षेत्राधिकारी अरुण नोहर ने बताया कि गिरफ्तार किए गए आरोपियों में हीरालाल (पुत्र साहब दीन), कमल (पुत्र गंगाराम), रेखा (पत्नी रामकुमार) और रेनू (पत्नी गंगाराम) शामिल हैं। इन सभी पर हत्या का आरोप है। ग्रामीणों ने पुलिस को बताया कि घटना से एक दिन पहले मृतक अनुज और उसके पाटीदारों के बीच किसी बात को लेकर विवाद हुआ था। पुलिस इस विवाद को हत्या के पीछे का संभावित कारण मानकर जांच कर रही है।


https://ift.tt/XIqiySE

🔗 Source:

Visit Original Article

📰 Curated by:

DNI News Live

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *