रायबरेली के परौरा गांव में एक युवक का शव संदिग्ध परिस्थितियों में नीम के पेड़ से लटका मिला। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा और मामले की जांच शुरू कर दी है। मृतक की पहचान 22 वर्षीय अनुज कुमार पुत्र सुखराम रविदास के रूप में हुई है। उसका शव आज सुबह करीब 5 बजे घर से लगभग 50 मीटर दूर नीम के पेड़ पर साड़ी के फंदे से लटका मिला। यह घटना भदोखर थाना क्षेत्र की है। परिजनों ने इसे आत्महत्या नहीं बल्कि हत्या बताया है। ग्रामीणों के अनुसार, घटना से एक रात पहले अनुज का पाटीदारों के साथ आपसी मामले को लेकर विवाद हुआ था। विवाद के बाद अनुज अपने घर चला गया था। क्षेत्राधिकारी अरुण नौहार ने बताया कि पुलिस ने घटना की सूचना मिलते ही विधिक कार्यवाही शुरू कर दी है। प्रथम दृष्टया यह मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है। उन्होंने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही घटना का वास्तविक खुलासा हो सकेगा। पुलिस परिजनों की तहरीर के आधार पर सभी पहलुओं पर गहनता से जांच कर रही है।
https://ift.tt/iRUHjDz
🔗 Source:
Visit Original Article
📰 Curated by:
DNI News Live

Leave a Reply