DniNews.Live

Fast. Fresh. Sharp. Relevant News

रायबरेली में मंत्री दिनेश प्रताप के पोस्टर पर कालिख पोती:ऊपर लिखा गद्दार, राहुल को नकली गांधी कहा था

रायबरेली में मंत्री दिनेश प्रताप सिंह के बैनरों पर अज्ञात तत्वों ने कालिख पोत दी है। इन बैनरों पर मंत्री के चेहरे पर कालिख पोतकर ‘गद्दार’ लिखा गया है। ये बैनर रायबरेली शहर में कल लगाए गए थे और तब से ही चर्चा का विषय बने हुए थे। इन विवादित पोस्टरों और बैनरों में राहुल गांधी को निशाना बनाया गया था। इन पोस्टरों में ‘गद्दार कौन?’ और ‘नकली गांधी श्री राहुल गांधी’ जैसे भड़काऊ नारे लिखे थे। मंत्री दिनेश प्रताप सिंह ने स्वयं इन पोस्टरों को अपने फेसबुक अकाउंट पर भी साझा किया था, जिसके बाद ये पूरे शहर में लगाए गए। आज उन्हीं बैनरों पर कालिख पोतकर मंत्री दिनेश प्रताप सिंह के चेहरे को विकृत किया गया और उन्हें ‘गद्दार’ संबोधित किया गया।


https://ift.tt/9NzPWas

🔗 Source:

Visit Original Article

📰 Curated by:

DNI News Live

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *