रायबरेली के गदागंज में नई बहू को पड़ोसी को नमस्कार करना भारी पड़ गया। नमस्कार करने पर छिड़ा विवाद पहले दो पक्षों और फिर थाने तक जा पहुंचा है, अब पुलिस इस मामले की पड़ताल में जुट गयी है। जानिए क्या है मामला यह पूरा विवाद गदागंज क्षेत्र के ग्राम उदऊ का पुरवा मजरे माधवपुर की है। जहां के रहने वाले राम सिमरन (28) पुत्र गंगा प्रसाद सुबह घर से बाहर निकला तो उसने पड़ोस में हाल ही में आई नई बहू कुसुम (25) पत्नी शंकर लाल को नमस्कार कर दिया। कुसुम के पति शंकर लाल को यह नगवार गुजरा और उसने इस पर आपत्ति जताई । बताया जा रहा है कि कुसुम के पति शंकर लाल ने राम सिमरन से आपत्ति जताई और कहा कि जब दोनों परिवारों के बीच वर्षों से बोलचाल बंद है तो उसने उसकी पत्नी को नमस्कार क्यों किया। जानकारी के अनुसार दोनों परिवारों के बीच लगभग 10 साल से आपसी रंजिश चली आ रही है। पड़ोसी ने दंपत्ति के साथ की मारपीट शंकर लाल का आरोप है कि बात बढ़ने पर राम सिमरन ने शंकर लाल के साथ गाली-गलौज की और मारपीट कर दी। साथ ही उसने कुसुम के लिए भी अपमानजनक शब्दों का प्रयोग किया। इसके बाद पीड़िता पक्ष ने थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई। पत्नी की तहरीर पर मुकदमा दर्ज थाना प्रभारी दयानंद तिवारी ने बताया कि कुसुम की तहरीर पर राम सिमरन के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। मेडिकल परीक्षण के बाद आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है। घटना के बाद से आरोपी फरार है, जिसकी तलाश में पुलिस दबिश दे रही है।
https://ift.tt/ik3uP54
🔗 Source:
Visit Original Article
📰 Curated by:
DNI News Live

Leave a Reply