रायबरेली जिले में भ्रष्टाचार के खिलाफ एंटी करप्शन टीम ने बड़ी कार्रवाई की है। टीम ने लालगंज तहसील में तैनात कानूनगो गंभीर सिंह को रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। गिरफ्तारी के बाद एंटी करप्शन टीम आरोपी कानूनगो गंभीर सिंह को गुरबख्शगंज थाने ले गई, जहां उनके खिलाफ आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है। जानकारी के अनुसार, गिरफ्तार कानूनगो गंभीर सिंह राही ब्लॉक का निवासी बताया जा रहा है। फिलहाल यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि रिश्वत किस काम के बदले और कितनी रकम के लिए ली जा रही थी। इस संबंध में जांच जारी है। इस कार्रवाई के बाद राजस्व विभाग में हड़कंप मच गया है। मामले में जल्द ही विभागीय कार्रवाई के साथ प्राथमिकी (FIR) दर्ज किए जाने की संभावना है।
https://ift.tt/RvLA03s
🔗 Source:
Visit Original Article
📰 Curated by:
DNI News Live

Leave a Reply