DniNews.Live

Fast. Fresh. Sharp. Relevant News

रायबरेली छात्र का शव माइनर में मिला:स्कूल जाते समय लापता हुआ था, पुलिस जांच में जुटी

रायबरेली के शिवगढ़ थाना क्षेत्र स्थित ढेकवा गांव में बुधवार को एक 6 वर्षीय छात्र का शव माइनर से बरामद हुआ। अनस पुत्र अलीमुद्दीन प्राथमिक विद्यालय ढेकवा में कक्षा एक का छात्र था। शव मिलने से गांव में हड़कंप मच गया। परिजनों के अनुसार, अनस बुधवार को रोज की तरह घर से स्कूल के लिए निकला था। पूर्वाहन लगभग 11 बजे उसका शव गांव के पास शिवगढ़ रजबहा से करीब 500 मीटर दूर कुम्हरावां माइनर में मिला। उसे तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र शिवगढ़ ले जाया गया, जहां डॉक्टर अनिल कुमार ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। अनस अपने माता-पिता का इकलौता बेटा था। उसकी मौत से परिवार में गहरा शोक व्याप्त है। पिता अलीमुद्दीन पेशे से मजदूर हैं, और मां अजमतुन निशा सहित परिजनों का दुखद स्थिति में हैं। सीएचसी अधीक्षक डॉ. प्रेमशरन ने पुष्टि की कि छात्र को मृत अवस्था में अस्पताल लाया गया था। शिवगढ़ थाना प्रभारी राजीव सिंह ने बताया कि अस्पताल से मेमो प्राप्त हुआ है। पुलिस को मौके पर भेजकर मामले की जांच शुरू कर दी गई है।


https://ift.tt/MPt3zcl

🔗 Source:

Visit Original Article

📰 Curated by:

DNI News Live

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *